Delhi News: '728 लोगों में सिर्फ एक का नाम बचा, बाकी सबके कटे', राहुल गांधी ने दिल्ली में SIR पर उठाए गंभीर सवाल

728 लोगों में सिर्फ एक का नाम बचा, बाकी सबके कटे, राहुल गांधी ने दिल्ली में SIR पर उठाए गंभीर सवाल
चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी पारा हाई है। इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली के ऐसे इलाके में पहुंचे, जहां सिर्फ एक ही मतदाता का नाम बचा है...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी पारा हाई है। इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली के ऐसे इलाके में पहुंचे, जहां सिर्फ एक ही मतदाता का नाम बचा है, बाकी सभी के नाम काट दिए गए हैं। यह दावा राहुल गांधी ने किया है। इस मामले में उन्होंने इलाके के एसडीएम से भी बात की है।

SDM से क्या बोले?

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह यमुना किनारे बेला एस्टेट गए थे। यहां 728 लोग रहते हैं। लेकिन गनीमत की बात यह है कि SIR प्रक्रिया के बाद वोटर लिस्ट में सिर्फ एक नाम बचा है, बाकी 727 नाम हटा दिए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि यहां जिन लोगों के घर बने थे, उन्हें तोड़ दिया गया था।

कांग्रेस नेता ने बताया कि इस मामले में उन्होंने एसडीएम से भी बात की और उन्हें बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार बता चुके हैं कि 'हाउस नंबर 0' बेघर लोगों के लिए है। इसके बाद भी लोगों के नाम काट दिए गए हैं।

इन चुनावों में डाल चुके हैं वोट

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि जिन लोगों के नाम काट दिए गए हैं, वे दशकों से यहीं रह रहे हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटिंग की थी। साथ ही बताया कि साल 2023 में इन लोगों के घर तोड़ दिए गए थे। इसके बाद भी वे कहीं नहीं गए। उन्होंने आगे बताया कि सोमवार को वे इनकी झुग्गियों में गए और उन्होंने लोगों को बताया कि चुनाव आयोग ने उनके साथ क्या किया है।

'SIR वोट चोरी का तरीका'

कांग्रेस नेता कहते हैं कि यह SIR नहीं है, बल्कि वोट चोरी का तरीका है। उन्होंने बताया कि जिनके पास पहले से कम ताकत बची है, उनसे भी उनकी इकलौती ताकत छीनी जा रही है। राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे, लेकिन जिस सिस्टम ने यह काम उनसे कराया है, उसका हिसाब भी होने वाला है।

Created On :   28 Sept 2026 10:54 PM IST

Tags

Next Story