विधानसभा चुनाव 2026: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का यूपी में चुनाव लड़ने का ऐलान, एनडीए में मची खलबली

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का यूपी में चुनाव लड़ने का ऐलान, एनडीए में मची खलबली
लोकजनशक्ति पार्टी राम विलास के आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में शामिल होने से एनडीए में चिंता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है, चिराग पासवान के बयान ने बिहार से लेकर दिल्ली तक के माहौल को गरमा दिया है। केंद्रीय मंत्री पासवान के बयान को लेकर एनडीए में शामिल राजनीतिक दलों के बीच चिंता होने लगी है। आपको बता दें बिहार और केंद्र में बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए सरकार है, इस गठबंधन में चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पासवान भी शामिल है। चिराग खुद मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री है।

आपको बता दें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बीते दिन यूपी के दौरे पर थे, इस दौरान यूपी के शहर प्रयागराज में वो यूथ बोले तो कार्यक्रम आयोजित हुआ, इस कार्यक्रम में युवा शामिल हुए थे, उन्हें आयोजित कार्यक्रम में युवा देखने को मिले। पासवान ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में यूथ बोले तो' कार्यक्रम को लेकर कहा युवाओं का साथ मेरे उस विश्वास को बढ़ाता है जिस सोच के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में मेरी पार्टी चुनाव लड़ने की सोच रखती है। यूपी में भारी संख्या में युवा एकत्रित हुए तो मैं मानता हूं कि उत्तर प्रदेश में चुनावी सोच के साथ हम बढ़ रहे हैं। जरूर लोगों का साथ मिलेगा।

इसे लेकर पासवान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा युवाओं की आकांक्षाओं का होगा नया उत्तर प्रदेश, जहाँ सपनों को मिलेगी उड़ान, सोच को मिलेगा सम्मान और हर युवा को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर। अपनी दूसरी पोस्ट में केंद्रीय मंत्री पासवान ने लिखा YOUTH बोले तो… नई सोच, नई ऊर्जा, नया उत्तर प्रदेश! YOUTH बोले तो… Fearless सोच, unstoppable energy और अपने सपनों को हकीकत बनाने का जुनून!

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने के ऐलान पर कहा बिहार में भी एनडीए की सरकार चल रही है। उत्तर प्रदेश में भी एनडीए की सरकार है। लेकिन अपने अपने दल का विस्तार करना सभी दल के नेताओं का उद्देश्य रहता है।

Created On :   28 Sept 2026 4:10 PM IST

Tags

Next Story