Uttar Pradesh News: महिला बैंककर्मी को मैसेज और बड़े वादे! सपा नेता राजन राजवी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। मथुरा के पार्टी लीडर राजन राजवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई रविवार (27 सितंबर) को मथुरा कोतवाली पुलिस ने की है। उन्हें अलीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, राजन राजवी के खिलाफ एक महिला बैंककर्मी ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस उन्हें तलाश कर रही थी।
यह भी पढ़े -एसआईआर विवाद पर सपा सांसद रामजी लाल सुमन का सवाल, भाजपा सीईसी को बचाने के लिए बेताब क्यों?
इन मामलों की पुलिस कर रही जांच
जानकारी के मुताबिक, सपा नेता को पुलिस टीम ने अलीगढ़ से गिरफ्तार करके मथुरा पहुंचा दिया है। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। महिला बैंककर्मी ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसी के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि, अभी तक उनकी गिरफ्तारी को लेकर पूरी जानकारी नहीं दी गई है और न ही यह बताया गया है कि उन पर किन धाराओं में FIR दर्ज है।
पुलिस ने गिरफ्तारी पर क्या कहा?
पुलिस ने राजन राजवी की गिरफ्तारी के बाद कहा कि मामले की जांच के लिए मिली शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, उनकी गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद राजनीतिक और स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। उम्मीद है कि सपा नेता को लेकर विवाद बढ़ सकता है।
यह भी पढ़े -फॉर्म-7 के जरिए सपा समर्थकों के वोट काटे गए, 2022 में चुनाव आयोग की गड़बड़ी से नहीं बन सकी सरकार अखिलेश
मैसेज करने का मामला सामने आया?
बताया जा रहा है कि सपा नेता ने महिला बैंककर्मी को मैसेज किया था। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा नेता ने चैट के दौरान उनसे कुछ ऐसी बातें कही थीं, जिनका विरोध करना बेहद जरूरी था। हालांकि, गिरफ्तार हुए नेता ने माफी मांग ली है। यह भी बताया जा रहा है कि महिला को लालच देने का प्रयास किया गया है। इस बार उनकी पार्टी की सरकार बन रही है। उनकी सरकार में आते ही मुख्यमंत्री कोटे से IAS बनाने की बात कहे जाने की खबर मिली है।
Created On :   27 Sept 2026 11:38 PM IST








