CEC controversy: इंडिया गठबंधन की बैठक पर भाजपा का पलटवार, सपा और कांग्रेस आपस में एक दूसरे का ही कुर्ता फाड़ने में लगे

इंडिया गठबंधन की बैठक पर भाजपा का पलटवार, सपा और कांग्रेस आपस में एक दूसरे का ही कुर्ता फाड़ने में लगे
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा संवैधानिक पदों पर बैठे हुए लोगों को अपमानित करना विपक्ष का एक फैशन हो गया है। बीजेपी ने विपक्ष पर भ्रम फैलाने की राजनीति करने का आरोप लगाया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया ब्लॉक की 30 सितंबर को होने वाली बैठक पर सियासत गरमा गई है। बीजेपी नेता बैठक पर निशाना साध रहे है, बीजेपी नेताओं ने विपक्ष पर भ्रम फैलाने की राजनीति करने का आरोप लगाया है। बिहार बीजेपी स्टेट प्रेसिडेंट ने कहा राहुल गांधी को लेकर कहा उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता। वो देश के लिए मजाक के पात्र हो गए हैं। जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद का कहना है कि जो जनता के बीच काम नहीं करते, जनता ने उन्हें हैसियत दिखाने का काम किया है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 30 सितंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया है। केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा बैठक से क्या होने वाला है? जनता ने वोट दिया है, जनता ने जिताया है। उन्होंने विपक्ष पर आगे निशाने साधते हुए कहा संवैधानिक पदों पर बैठे हुए लोगों को अपमानित करना विपक्ष का एक फैशन हो गया है।

यूपी सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा, उन्होंने कहा सपा और कांग्रेस आपस में एक दूसरे का ही कुर्ता फाड़ने में लगे हुए हैं। पहले ये तय कर लें कि उनके अंदर एकजुटता है कि वो एक दूसरे के खिलाफ हैं। मंत्री अंसारी ने कहा समाजवादी पार्टी ने अपनी PDA रथ यात्रा की शुरुआत कांग्रेस के गढ़ में की। अब कांग्रेस अपनी यात्रा की शुरुआत समाजवादी पार्टी के गढ़ से कर रही है।

केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने ममता बनर्जी और CPI(M) के बीच बातचीत पर कहा ये पर्दे के बाहर कैमरे के सामने पहली बार हाथ मिला रहे हैं। पर्दे के पीछे पहले से ही हाथ मिलाकर और गले मिलकर बैठे हैं। ये लव अफेयर सालों से चल रहा है।

आपको बता दें सीईसी ज्ञानेश कुमार पर लगे आरोपों को लेकर 30 सितंबर को इंडिया गठबंधन ने नई दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में विपक्षी गुट में शामिल दलों की बैठक बुलाई गई है। इस मीटिंग में मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े मामलों में विपक्ष की आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

Created On :   27 Sept 2026 3:25 PM IST

Tags

Next Story