चुनाव हारने पर आयोग और ईवीएम पर ठीकरा फोड़ते हैं राहुल गांधी गिरिराज सिंह
नागपुर, 27 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने एसआईआर, चुनाव आयोग और इंडिया ब्लॉक की बैठक पर विपक्षी नेताओं की टिप्पणियों का जवाब दिया। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि सोनिया गांधी बिना नागरिकता के भारत में 15 साल तक रहीं, इसलिए उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए।
राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर गिरिराज ने कहा, "केरल और हिमाचल में चुनाव जीतने पर राहुल गांधी कहते हैं कि सब ठीक है। वहीं, जहां चुनाव हार जाते हैं, वहां चुनाव आयोग व ईवीएम पर ठीकरा फोड़ते और कहते हैं कि वोट चोरी हो गई। वोट चोरी तो राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने की है। सोनिया गांधी को जेल भेजा जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने बिना नागरिकता लिए भारत में वोट दिया और बिना नागरिकता लिए 15 साल तक भारत में रहीं। मुझे लगता है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी देश के खिलाफ कोई साजिश रच रहे हैं।"
केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने कहा, "प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और सोनिया गांधी वे तीन लोग हैं, जो नरेंद्र मोदी को पसंद नहीं करते क्योंकि वे एक गरीब परिवार से हैं। वे यह स्वीकार नहीं कर सकते कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री रहे।"
एआईएमआईएम प्रमुख व सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मतदाता सूची के एसआईआर को 'बैकडोर एनआरसी' बताया है। इस बयान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, "ओवैसी के बारे में मैंने बार-बार कहा है कि कुछ जिन्ना पैदा हो गए हैं। ओवैसी भी ऐसे ही एक और जिन्ना हैं, जो सामने आए हैं। क्या उन्हें कानून की जानकारी नहीं होनी चाहिए? क्या वे संविधान को नहीं मानते? क्या यहां शरिया कानून लागू होगा? ये लोग 'मुसलमान की बातें करते रहते हैं लेकिन ये ऐसे लोग हैं जो संविधान को नहीं मानते। खासकर ओवैसी तो निश्चित रूप से उनकी नजर में जिन्ना का ही एक और रूप हैं।"
बता दें कि गिरिराज सिंह नागपुर दौरे पर पहुंचे हैं। एक दिन पहले शनिवार को गिरिराज सिंह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के के साथ इंडियन कॉटन समिट 2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे। गिरिराज सिंह ने एक्स पोस्ट में कहा, "कपास हमारे किसानों की मेहनत, देश की अर्थव्यवस्था और टेक्सटाइल उद्योग की मजबूत नींव है। समिट में कपास की उत्पादकता बढ़ाने, किसानों की आय को सशक्त करने, सस्टेनेबल खेती को बढ़ावा देने और पूरी वैल्यू चेन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर रहा।मजबूत कॉटन इकोसिस्टम भारत को वैश्विक टेक्सटाइल क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को गति देने में अहम भूमिका निभाएगा।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   27 Sept 2026 2:09 PM IST












