टीएमसी विधायक कुणाल घोष की कार पर फिर हमला, भाजपा को ठहराया जिम्मेदार
कोलकाता, 27 सितंबर (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक कुणाल घोष की कार पर लगातार दूसरे दिन हमले का मामला सामने आया है। शनिवार को हुगली के उत्तरपाड़ा में उनकी कार पर पत्थर और अंडे फेंके जाने की शिकायत के बाद रविवार सुबह बेलेघाटा-नारकेलडांगा इलाके में फिर उनकी कार को निशाना बनाए जाने का आरोप है।
कुणाल घोष ने कहा कि मुताबिक, कुछ लोगों ने उनकी कार का पीछा किया और हथौड़े से विंडशील्ड और पीछे का शीशा तोड़ दिया, जबकि ड्राइवर के बगल वाली खिड़की को भी नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने हथियार दिखाकर उन्हें धमकाया और भाजपा समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया। इसके बाद कुणाल घोष क्षतिग्रस्त कार लेकर नारकेलडांगा थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। शनिवार की घटना में भी पुलिस ने हमले के लिए किसी पक्ष की जिम्मेदारी तय नहीं की थी।
कुणाल घोष ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "देखिए, आज फिर हम पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई। आज भगवान की कृपा से हम जिंदा हैं। कोलकाता शहर में रविवार को दिनदहाड़े जब मैं एक कार्यक्रम में जा रहा था, तब उन्होंने हम पर हमला किया। वे बाइक पर थे, उनके पास हथियार थे और उन्होंने गाड़ी की खिड़की का शीशा तोड़कर हमें बाहर खींचने की कोशिश की। उनके हाथों में रिवॉल्वर थीं। हमारी सुरक्षा टीम को भी अपनी रिवॉल्वर निकालनी पड़ीं। अभी हम सुरक्षा के लिए नारकेलडांगा पुलिस स्टेशन के अंदर आए हैं।"
उन्होंने कहा कि भाजपा इस हमले में शामिल है और पुलिस सक्रिय भूमिका नहीं निभा रही है। इस हमले में भाजपा 100 प्रतिशत शामिल है। क्या भाजपा को हमारा मृत शरीर चाहिए?
कुणाल घोष पर यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब राज्य में राजनीतिक दलबदल को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज हैं। तृणमूल का आरोप है कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों और डराने-धमकाने की रणनीति से उनके विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   27 Sept 2026 3:51 PM IST












