विधानसभा चुनाव 2027: ज्ञानेश कुमार के समर्थन में योगी, यूपी सीएम ने यूपीए की हरकतों को बताया गैर-जिम्मेदाराना

ज्ञानेश कुमार के समर्थन में योगी, यूपी सीएम ने यूपीए की हरकतों को बताया गैर-जिम्मेदाराना
यूपी सीएम ने कहा मुख्य विपक्षी दल और UPA गठबंधन की हरकतें और बयानबाजी अत्यंत गैर-जिम्मेदाराना और लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाने वाली हैं, विपक्षी दल SIR को लेकर लगातार भ्रम फैला रहा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश में कुछ दिनों बाद विधानसभा चुनावों का ऐलान होने वाला है। चुनावों को देखते हुए सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हा। इस दौरान पक्ष-विपक्ष के नेताओं की ओर से एक दूसरे पर निशाना साधा जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष की पार्टियों में कांग्रेस-सपा पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस और विपक्षी दलों का नजरिया हमेशा से अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए भारत की संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाने, लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने की हर उस साजिश का हिस्सा रहे हैं, जिसके कारण दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को नुकसान पहुंच सके। इस दौरान सीएम योगी ने आश्चर्य जताते हुए कहा आश्चर्यजनक है कि देश का मुख्य विपक्षी दल और UPA गठबंधन से जुड़े अन्य दलों की वर्तमान हरकतें और उनकी बयानबाजी अत्यंत गैर-जिम्मेदाराना और लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाने वाले हैं, उन्होंने आगे कहा विपक्षी दल SIR को लेकर लगातार भ्रम फैला रहे है।

सीएम के अलावा यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों और उनके नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी दल झूठ फैलाने की ऑटोमैटिक मशीन बन गए हैं। चुनाव आयोग ने साफ किया है कि SIR पर फैसला मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों ने मिलकर लिया था। डिप्टी सीएम मौर्य ने आगे कहा राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को अपने बयानों के लिए माफी मांगनी चाहिए और देश में दुष्प्रचार बंद करना चाहिए।

आपको बता दें चुनाव आयोग ने बीते दिन अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब दिया, इससे लेकर TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा चुनाव आयुक्त के बयान से कुछ फर्क नहीं पड़ता है। दो चुनाव आयुक्तों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ बयान दिए हैं, जिसमें कहा गया है कि उन्होंने 10 महीनों में 14 आपत्तियां उठाई थीं, अब डैमेज कंट्रोल के लिए यह संयुक्त बयान आया है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Created On :   27 Sept 2026 2:51 PM IST

Tags

Next Story