एसआईआर विवाद: SIR पर EC की बैठक के बाद चिराग पासवान का बयान, कहा- हर पहलू हुआ स्पष्ट

डिजिटल डेस्क, पटना। SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग ने अहम बैठक बुलाई थी। इसके बाद से लगातार NDA नेता विपक्ष पर जोरदार हमला कर रहे हैं। इस मामले में NDA गठबंधन के सहयोगी केंद्रीय मंत्री और LJP (R) चीफ चिराग पासवान की प्रतिक्रिया सामने आई है। इस दौरान उन्होंने तीनों आयुक्तों की बैठक को लेकर SIR के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया जारी की है।
यह भी पढ़े -सीएम चंद्रबाबू नायडू ने चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण का किया स्वागत, संस्थाओं के प्रति सम्मान का आग्रह
SIR पर क्या कहा?
चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही चिंता जाहिर की है। उनका कहना है, "जनता के मन में जब भी कोई सवाल या चिंता होती है, तो उसे सामने रखना और उसका स्पष्ट समाधान सुनिश्चित करना मेरा दायित्व है। यकीनन SIR को लेकर जनता की ओर से जो चिंताएं हमारे सामने आईं, उन्हें इसी जिम्मेदारी के साथ हमने चुनाव आयोग के समक्ष रखा था।"
'गंभीर पहलुओं को किया स्पष्ट'
केंद्रीय मंत्री ने बताया, "हमारी अपेक्षा भी यही थी कि चुनाव आयोग उन चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू को स्पष्ट करे। आज चुनाव आयोग ने बिंदुवार तरीके से सभी महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। SIR की प्रक्रिया, तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति और कैबिनेट सचिव से हुई बैठक से जुड़े तथ्यों को भी स्पष्ट रूप से सामने रखा गया है।"
उन्होंने आगे कहा, "यह स्पष्टता लोकतंत्र में जनता के विश्वास को और मजबूत करती है। लोकतंत्र में चुनाव आयोग की एक अहम भूमिका है, ऐसे में देश की जनता का विश्वास लोकतंत्र के प्रति और बढ़ा है।"
चुनाव आयोग की बैठक में क्या हुआ फैसला?
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने वोटर लिस्ट विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाताओं को जारी हुए नोटिस को लेकर अहम फैसला लिया है। आयोग ने शनिवार को प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि बैठक के दौरान तय किया गया कि अनमैप्ड और लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी के मामलों में जारी नोटिस की सुनवाई के लिए ERO-AERO कार्यालय में बुलाने की आवश्यकता नहीं होगी। यानी अब बूथ लेवल के अधिकारी उनके घर दस्तावेज लेने के लिए जाएंगे।
Created On :   26 Sept 2026 11:48 PM IST










