Mamata Banerjee Rally News: रैली से पहले ममता बनर्जी 'नजरबंद'? कुणाल घोष को भी किया गया परेशान, गाड़ी पर फेंके अंडे और पत्थर

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर कोर्ट मैदान में होने वाली रैली से पहले कई बातें सामने आ रही हैं। एक तरफ ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी उनको रैली स्थल तक जाने नहीं दे रही है। उन्होंने कहा है कि 'मुझे नजरबंद कर दिया गया है, तृणमूल की रैली में जाने की अनुमति नहीं दी गई है।' इसके अलावा, पश्चिम बंगाल की बेलियाघाटा विधानसभा सीट से TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर हमले किए गए हैं। ये हमले तब हुए जब घोष शनिवार को श्रीरामपुर में ममता बनर्जी की रैली में शामिल होने जा रहे थे। इस पर भी ममता बनर्जी ने कहा है कि बीजेपी के गुंडों ने बंगाल के श्रीरामपुर में तृणमूल की रैली स्थल तक जाने वाले रास्ते पर कब्जा कर लिया है और वहां पर कोई पुलिस भी मौजूद नहीं है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुणाल घोष ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। भीड़ उनकी गाड़ी को चोरों ओर से घेर कर काले झंडे दिखा रही है। इसी दौरान कुछ लोग कार के बोनट और शीशे पर हाथों से हमला करते दिख रहे हैं। वहीं कुछ लोग कार के सामने वाले शीशे पर अंडा फेंकते नजर आ रहे हैं, इसमें उनकी कार के पीछे का शीशा भी टूट गया था। घटना का वीडियो विधायक के ऑफिस की ओर से X पर पोस्ट किया गया है।
यह भी पढ़े -गांव वालों ने ताने मारे, माता-पिता और कोच ने भरोसा किया, पोल वॉल्ट में ब्रॉन्ज जीतकर भावुक हुईं बारानिका इलांगोवन
घोष बोले- यह जंगल राज है
घोष ने पूरी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह जंगलराज है। घोष ने कहा, उन्होंने मेरी कार पर पत्थर और अंडे फेंके और मेरा रास्ता भी रोक दिया। घटना के दौरान वहां कोई पुलिसकर्मी भी मौजूद नहीं था। कुणाल ने कहा कि वह अब कोलकाता लौट रहे हैं और घटना की शिकायत दर्ज कराने के लिए सीधे लाल बाजार या भवानी भवन जाएंगे।
यह भी पढ़े -सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार, जानें कैसी होगी आपकी प्रपोज्ड लेक सिटी?
हमें लगभग नजरबंद कर रखा है- ममता बनर्जी
टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने कहा है कि 'मैं आपको एक बात बताना चाहती हूं कि आज की बैठक 15 दिनों तक कोर्ट में लड़ाई लड़ने और कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद आयोजित की गई थी। हमें घर से बाहर भी नहीं निकलने दिया जा रहा है। उन्होंने हमें लगभग नजरबंद कर रखा है। मैंने ऐसा कहीं भी नहीं देखा है। ऐसी चीजें तो अफ्रीकी देशों में भी देखने को नहीं मिलती हैं।'
Created On :   26 Sept 2026 4:55 PM IST









