झीरम घाटी मामला: पीड़ित व्यक्ति और पीड़ित परिवारों से मिले राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं से की चर्चा

पीड़ित व्यक्ति और पीड़ित परिवारों से मिले राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं से की चर्चा
छत्तसीगढ़ के बस्तर जिले के दरभा इलाके में नेशनल हाइवे 221 पर 25 मई 2013 को माओवादियों के एक झुंड ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमला किया, कई लोगों की मौत हुई, कई घायल हुए, 13 साल बाद दस लोगों को मौत की सजा सुनाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ झीरम घाटी मामले को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की, इसमें पूर्व सीएम भूपेश बघेल, टीए स सिंहदेव भी शामिल रहे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीड़ित व्यक्ति और पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की। बैठक को लेकर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा झीरम घाटी मामले को लेकर राहुल गांधी से मिले और बहुत विस्तार से चर्चा की। उन्होंने इसके आगे कहा बैठक में सारे पहलू को हमने बताया कि कैसे घटनाक्रम हुई है। भूपेश बघेल ने कोर्ट के फैसले पर सवालिया निशाना लगाते हुए कहा कोर्ट के फैसले में न्याय नहीं हुआ।

पूर्व सीएम ने आगे कहा हमें किस प्रकार से आगे की लड़ाई लड़ना है, राहुल गांधी से वो मार्गदर्शन हमने लिया, उसका हम पालन करेंगे।

कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ हुई बैठक को सार्थक बताते हुए कहा हमने उनके सामने सारे तथ्य रखे।

सिंहतेव ने आगे कहा सजा 10 ऐसे लोगों को मिली है जिनका कथन और जिनकी परिस्थिति ऐसी है कि वो गांव स्तर के लोग हैं जो खाना पहुंचाने का काम, गड्ढे खोदने का काम इत्यादि करते थे, इस दौरान उन्होंने जांच एजेंसी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा जो बड़े नाम हैं उनको फरार बताकर कोई कार्रवाई नहीं की गई, हमने उनसे कानूनी राय के लिए सहयोग मांगा और उन्होंने हमें लीगल सहयोग के लिए बताया कि किससे मिलना है।

आपको बता दें 16 सितंबर को एनआईए की विशेष अदालत ने 13 साल पहले हुए दर्दनाक झीरम घाटी मामले में बड़ा फैसला देते हुए दस लोगों को मौत की सजा सुनाई।

आपको बता दें छत्तसीगढ़ के बस्तर जिले के दरभा इलाके में नेशनल हाइवे 221 पर 25 मई 2013 को माओवादियों के एक झुंड ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमला किया, जिसमें 24 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जिसमें कई पुलिसकर्मी भी शामिल थे, तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। मरने वालों में कांग्रेस के दिग्गज नेता भी शामिल थे।

Created On :   26 Sept 2026 3:52 PM IST

Tags

Next Story