Delhi News: दिल्ली में सरेआम युवक को थप्पड़ मारने के बाद PWD मंत्री ने दी सफाई, कहा- परिवार को दी गली

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के तिलक नगर इलाके में सड़क निरीक्षण के दौरान रेखा गुप्ता सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक युवक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद मंत्री ने सफाई दी है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि उस शख्स ने उनके परिवार को गाली दी थी। इसके बाद वह आक्रामक हो गए और उसे थप्पड़ मार दिया।
AAP को लेकर किया दावा
प्रवेश वर्मा ने आगे दावा करते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य में जो काम नहीं कर पाई थी, वे कार्य उनकी सरकार कर रही है। इस वजह से उनके पेट में दर्द हो रहा है। साथ ही कहा कि अगर कोई उनके परिवार के बारे में कुछ कहेगा, तो वे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके कार्यों की जांच के लिए थर्ड पार्टी ऑडिट और कोर कटिंग का रिकॉर्ड भी तैयार कराया जाएगा।
मंत्री ने सफाई में क्या कहा?
प्रवेश वर्मा ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि अगर कोई शासकीय कार्यों में बाधा डालने का काम करेगा और अधिकारियों से कमीशन मांगेगा, तो उन्हें यह बर्दाश्त नहीं होगा। इस दौरान उन्होंने खासकर आम आदमी पार्टी के विधायक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यही पूरी घटना की सच्चाई है। हालांकि, उन्होंने माना कि मौके पर जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था।
AAP विधायक को लेकर क्या दी प्रतिक्रिया
दिल्ली के PWD मंत्री ने बताया कि विकासपुरी रिंग रोड पर कई दिनों से सड़क निर्माण का काम चल रहा है, जहां विधायक जरनैल सिंह PWD के इंजीनियर पर दबाव डाल रहे थे कि उन्हें कॉन्ट्रैक्टर से मिलवाया जाए। साथ ही उन्होंने बताया कि AAP विधायक जरनैल सिंह सड़क निर्माण पर कमीशन लेने का प्रयास कर रहे थे। इसकी शिकायत इंजीनियर ने पुलिस में भी दर्ज कराई है। अब इस मामले में उनके खिलाफ FIR दर्ज करा रहे हैं।
Created On :   27 Sept 2026 8:35 PM IST








