UP Election: यूपी चुनाव से पहले BJP की तैयारी तेज, IT सेल के जरिए घर-घर पहुंचाने का प्लान

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। पार्टी अब अपने शुरुआती अभियान और प्रचार की शुरुआत आईटी सेल के जरिए करने वाली है। इसके जरिए पार्टी लोगों तक पहुंचेगी। इसको लेकर लखनऊ महानगर स्थित भाजपा कार्यालय में विधानसभा और मंडल स्तर के आईटी संयोजकों की बैठक बुलाई गई थी। यहां पार्टी के कार्यक्रमों और अभियानों को सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में क्या हुआ तय
लखनऊ महानगर भाजपा अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने इस बैठक के दौरान बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए पार्टी अपनी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगी। इस दौरान उन्होंने विधानसभा से लेकर मंडल और बूथ स्तर तक आईटी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। मीटिंग में बताया गया कि डिजिटल प्रचार को सिर्फ विधानसभा और मंडल स्तर तक ही सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे बूथ स्तर तक मजबूत करने पर बातचीत हुई।
यह भी पढ़े -यूपी में बारिश का कहर बदायूं में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर डेढ़ साल के मासूम की मौत; 3 घायल
द्विवेदी ने बताया कि अगर कोई कार्यक्रम बूथ स्तर पर भी होता है, तो उसे भी सोशल मीडिया पर अपलोड करें, ताकि बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ सकें। साथ ही, उन्होंने सरकार की तरफ से जारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताने की बात कही।
लखनऊ में 9 विधानसभा सीटें
राजधानी लखनऊ में 9 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें मलिहाबाद, बीकेटी, सरोजनीनगर, लखनऊ पश्चिम, लखनऊ उत्तर, लखनऊ पूर्व, लखनऊ मध्य, लखनऊ कैंट और मोहनलालगंज शामिल हैं। इन सीटों पर 3,561 मतदान बूथ शामिल हैं।
9 सीटों पर मौजूदा विधायक
168 मलिहाबाद (SC) - जय देवी, बीजेपी
169 बख्शी का तालाब - योगेश शुक्ल, बीजेपी
170 सरोजनीनगर - राजेश्वर सिंह, बीजेपी
171 लखनऊ पश्चिम - अरमान खान, सपा
172 लखनऊ उत्तर - डॉ. नीरज बोरा, बीजेपी
173 लखनऊ पूर्व - ओपी श्रीवास्तव, बीजेपी
174 लखनऊ मध्य - रविदास मेहरोत्रा, सपा
175 लखनऊ कैंट - ब्रजेश पाठक, बीजेपी
176 मोहनलालगंज (SC) - अमरेश कुमार, बीजेपी
Created On :   28 Sept 2026 12:06 AM IST









