MP News: कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC को हटाने और स्वतंत्र जांच की मांग, पुलिस ने की बैरिकेडिंग, सीएम ने किया पलटवार

कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC को हटाने और स्वतंत्र जांच की मांग, पुलिस ने की बैरिकेडिंग, सीएम ने किया पलटवार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस की ओर से SIR को लेकर भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में अरेरा हिल्स स्थित चुनाव आयोग का घेराव करने के लिए जा रहे है। कांग्रेस जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रही है। कांग्रेस की ओर से सीईसी विवाद में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और स्वतंत्र जांच की मांग की जा रही है।

भोपाल पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों को चुनाव आयोग के कार्यालय तक पहुंचने से रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जगह जगह बैरिकेड्स लगाए गए हैं। मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विरोधी पार्टी के विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कांग्रेस को ना तो सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है, ना ही लोकतंत्र और चुनाव आयोग पर । सीएम ने आगे कहा कांग्रेस को संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं।

घेरवा करने से पहले कांग्रेस नेताओं ने पार्टी कार्यालय के सामने एक सभा का आयोजन किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं समेत पार्टी के कई विधायक प्रदर्शन में मौजूद है। पूरे प्रदेश से कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भोपाल आए हुए है।

मध्यप्रदेश में एसआईआर को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोय पर आरोप लगाया जा रहा है कि राज्य की अंतिम वोटिंग लिस्ट से 34 लाख 25 हजार 78 वोटर्स के नाम रिमूव कर दिए गए।

एक रिपोर्ट के अनुसार चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की ओर से पिछले 10 महीनों में 14 फैसले पर आपत्तियां दर्ज किए जाने की बात सामने आई थी। जिस पर विपक्षी दलों की ओर से भारी बवाल मचा हुआ है। हालांकि चुनाव आयोग के आयुक्तों ने आरोपों के कुछ दिन बाद में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए थे।

Created On :   28 Sept 2026 2:02 PM IST

Tags

Next Story