कांग्रेस की आवाज बुलंद: MP-UP से लेकर जम्मू-कश्मीर तक...सड़कों पर उतरे विपक्षी कार्यकर्ता, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज

डिजिटल डेस्क, भोपाल। चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष ने एक बार फिर पूरे देश में जोरदार प्रोटेस्ट शुरू किया है। मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, झारखंड सहित अन्य राज्यों में भारी बवाल देखने को मिल रहा है। दरअसल, विपक्ष का आरोप है कि इलेक्शन कमीशन में ज्ञानेश कुमार अपनी मर्जी चला रहे हैं और बाकी दो चुनाव आयुक्तों की बात नहीं मान रहे। एक अखबार में हुए खुलासे के बाद विपक्षी कार्यकर्ता अलग-अलग राज्यों में सड़कों पर उतर आए हैं और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़े -ज्ञानेश कुमार को लेकर केरल के पूर्व मुख्य सचिव ने किया बड़ा खुलासा, जिजी थॉमसन ने कहा मुख्य चुनाव आयुक्त ने बीजेपी से चुनाव लड़ने और केंद्रीय मंत्री बनाए जाने का दिया ऑफर
भोपाल में बवाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस का भारी विरोध देखने को मिल रहा है। भोपाल पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों को चुनाव आयोग के कार्यालय तक पहुंचने से रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए गए हैं। प्रदर्शनकारी इतने गुस्से में हैं कि उन्होंने बैरिकेड्स के ऊपर से कूदकर आगे निकलने की कोशिश की।
#WATCH | Madhya Pradesh: Congress leaders and workers protest against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar, in Bhopal. pic.twitter.com/ge1EGzJtkl
— ANI (@ANI) September 28, 2026
मध्य प्रदेश में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने कहा कि ज्ञानेश कुमार 'वोट चोरी' और देश के युवाओं व किसानों का भविष्य बर्बाद करने का काम कर रहे हैं। देश नहीं चाहता कि लोकतंत्र की हत्या हो। कांग्रेस हर नागरिक के लिए सड़कों पर है। हम संविधान की रक्षा के लिए राहुल गांधी के साथ खड़े हैं। हम देश को बर्बाद नहीं होने देंगे।
#WATCH | Madhya Pradesh LoP Umang Singhar says, "Gyanesh Kumar indulges in 'vote chori' and finishing off the future of youth and farmers of the country. The nation doesn't want democracy to be murdered. Congress is on the streets for every citizen. We stand with Rahul Gandhi to… https://t.co/v3l5lwOgsJ pic.twitter.com/rSNGlygip1
— ANI (@ANI) September 28, 2026
बिहार में वॉटर कैनन का इस्तेमाल
पटना में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे वामपंथी दलों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। पटना स्थित बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज़ के मेडिकल छात्र भी अपनी मांगों को लेकर यहां प्रदर्शन कर रहे थे।
#WATCH | Bihar: Police use water cannons to disperse Left parties that were protesting against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar, in Patna.Medical students from Bihar University Of Health Sciences, in Patna, were also agitating here over their demands. pic.twitter.com/Mirca8yLb1— ANI (@ANI) September 28, 2026
दिल्ली में प्रदर्शन
इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी की।
#WATCH | Delhi: Indian Youth Congress workers, led by the organisation's national president Uday Bhanu Chib, protested against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar. pic.twitter.com/5dYRuIrsOd
— ANI (@ANI) September 28, 2026
हिमाचल प्रदेश में प्रोटेस्ट
दिल्ली, एमपी और बिहार के अलावा हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
#WATCH | Himachal Pradesh: Congress leaders and workers protest against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar in Dharamshala. pic.twitter.com/4nd57aavZn
— ANI (@ANI) September 28, 2026
जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
यूपी में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की गूंज
Created On :   28 Sept 2026 3:34 PM IST






