ईसीआई विवाद: विपक्षी दलों के विरोध पर सत्ता पक्ष का सवाल, नड्डा और निरुपम ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

विपक्षी दलों के विरोध पर सत्ता पक्ष का सवाल, नड्डा और निरुपम ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस और विपक्ष के विरोध को सत्ता पक्ष के नेताओं ने बताया एक फर्जी कहानी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र की एनडीए सरकार में शामिल दलों के नेता ईसीआई विवाद पर विपक्षी दलों के विरोध को लेकर कांग्रेस पर निशाना साध रहे है। इस मामले पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कांग्रेस और पूरी INDI गठबंधन देश की प्रगति को देखकर कुंठित और हताश है। विपक्ष के तमाम मनगढंत आरोप तथ्यों के कसौटी पर बार-बार ध्वस्त हुए हैं, जब इनके पास नीतियों और विजन का अभाव होता है तो ये देश में भ्रम और अराजकता फैलाने के नए-नए प्रपंच रचते हैं।

उन्होंने आगे कहा कुछ दिन पहले एक मनगढंत खबर को लेकर देशभर में बवाल मचाया गया। अब जब चुनाव आयोग के सभी सदस्यों यानी मुख्य चुनाव आयुक्त समेत दो चुनाव आयुक्त ने विपक्षियों के लगाए हर झूठ का पर्दाफाश कर दिया तो अब ये नए सिरे से फिर से माहौल को खराब करने का प्रयास करने में जुटे हैं।

नड्डा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर तंज कसते हुए कहा राहुल गांधी कान खोल कर सुन लीजिए, झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता, सच पराजित नहीं हो जाता, जनता विपक्ष के इस दोहरे चरित्र और नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह समझ चुकी है। जो ताकतें देश में अस्थिरता पैदा करना चाहती हैं, उन्हें जनता ने पहले भी करारा सबक सिखाया है और आगे भी इनका हर भ्रम और षड्यंत्र जनता की अदालत में चूर-चूर होगा।

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने ईसीआई विवाद पर जेपी नड्डा के बयान का समर्थन करते हुए कहा कांग्रेस और विपक्ष जिस तरीके से तथाकथित तौर पर वोट चोरी के मुद्दे पर एक फर्जी कहानी चला रही है उस पर हमें कई प्रश्न पूछने हैं। निरुपम ने कहा कांग्रेस पार्टी ये बताए कि कौनसा वोट चोरी हुआ है? अगर बंगाल में 90 लाख वोट हटाए गए और उसमें से 38 लाख वोटर नए तरीके से आवेदन करते हैं तो उनके दस्तावेज मांगे गए। उसमें से केवल 1 लाख 2 हजार वोटर असली पाए गए बाकी सब फर्जी वोटर थे, बंग्लादेशी थे, मर चुके थे। कांग्रेस क्या मरे हुए वोटरों को चुराने का आरोप लगा रही है?

Created On :   28 Sept 2026 4:45 PM IST

Tags

Next Story