Delhi News: थप्पड़ कांड पर सियासत, विपक्षी दलों ने साधा निशाना, मंत्री ने दी सफाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान PWD मंत्री की ओर से एक युवक को थप्पड़ मारने के कांड पर सियासत होने लगी है। बिहार सरकार में मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र ने थप्पड़ मारने की घटना पर सफाई देते हुए कहा वहां रात में काम हुआ था, तुरंत आप के विधायक ने वायरल किया कि काम गलत हो रहा है। उस पर हमारे मंत्री प्रवेश वर्मा उन्हें सूचना देकर गए और 45 मिनट उनका इंतजार किए। उनके कार्यकर्ता आए और अभद्र टिप्पणी की, उस पर उन्होंने इतना कहा कि आप हट जाएं। ये कौन सा अपराध है? हमारी पार्टी दिल्ली में अच्छा काम कर रही है।
यह भी पढ़े -थप्पड़ कांड विपक्ष ने साधा निशाना, कहा-भाजपा ने सिस्टम को अपने हाथ में लिया, उन्हें वोटरों का डर नहीं
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सड़क निरीक्षण विवाद के दौरान दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा एक स्थानीय युवक को थप्पड़ मारने के वीडियो पर आप का समर्थन करते हुए बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया, कांग्रेस नेता ने कहा सवाल करने पर आम आदमी को जवाब में थप्पड़ मिलता है। क्या यही भाजपा की संस्कृति है? वे पहली बार विधायक बनकर नहीं आए हैं। इससे पहले वे सांसद भी थे उन्हें पता होना चाहिए कि जनता के साथ कैसे व्यवहार करना है। बैज ने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा भाजपा को कार्रवाई करनी चाहिए। मंत्री पर FIR हो।
यह भी पढ़े -कर्नाटक सूखा राहत पर सियासत गरमाई, सीएम शिवकुमार बोले- दिल्ली जाने वाले दल में भाजपा नहीं आई तो खुलेगा दोहरा चरित्र
थप्पड़ कांड पर मंत्री वर्मा ने अपनी सफाई में आप पार्टी और उसके विधायकों पर आरोप लगाते हुए कहा आप विधायकों पर सरकारी कर्मचारियों को पीटने की बात सामने आती रही है। मैं अपने इंजीनियर के साथ वहां था और ये अपने गुंडों के साथ वहां आए जिसके बाद इन्होंने वहां बदतमीजी की। इस दौरान बीजेपी के मंत्री ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को लेकर कहा आप उस स्थान पर जाइए लेकिन वहां हमारे पंजाब में बच्चियों को पीटा जा रहा है तो उनके बारे में भी 2 शब्द बोलिए। अपने गुंडो को आप जेन-जी का नाम देते हैं, उन्होंने इसे गलत बताया। मंत्री वर्मा ने कहा अगर आप हमारे किसी भी काम में बाधा डालेंगे और हमें काम नहीं करने देंगे तो हम इस बात को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा नेता राजकुमार भाटी ने बीजेपी नेताओं को अभिमानी बताया। उनका व्यवहार सत्ता में आने के बाद खराब हो गया है। मंत्री प्रवेश वर्मा तो बार-बार ऐसी हरकतें करते रहते हैं इनके कई वीडियो आपने देखे होंगे। सपा नेता ने बीजेपी नेता पर अल्पसंख्यक समाज के लोगों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं को धमकाते रहने का आरोप भी लगाया हैं। सपा नेता भाटी ने थप्पड़ कांड को लेकर यह लोकतंत्र में बहुत ही शर्मनाक स्थिति है किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता या नेता इस तरह का दुर्व्यवहार जनता के साथ करें।
Created On :   28 Sept 2026 6:01 PM IST






