SIR Controversy: 'रद्द हों चुनाव आयोग के सभी पुराने फैसले' EC विवाद के बीच कांग्रेस वरिष्ठ नेता ने की बड़ी मांग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े मामले में घमासान मचा हुआ है। इस बीच कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान अगर कोई निर्णय अकेले मुख्य चुनाव आयुक्त लेते हैं, तो उसे निश्चित रूप से आयोग का निर्णय नहीं माना जा सकता है।
यह भी पढ़े -एशियाई खेलों में इतिहास रचने वाली केरल की पहली महिला निशानेबाज बनीं विदर्सा विनोद केसी वेणुगोपाल
BLO के रवैये पर क्या कहा?
कांग्रेस नेता ने एसआईआर प्रक्रिया के दौरान लिए गए सभी फैसलों को रद्द करने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा कि चुनाव से जुड़े पिछले सभी निर्णयों को खारिज कर देना चाहिए। मतदाता सूची को चुनाव आयोग के 24 जून के नोटिफिकेशन से पहले वाली लिस्ट के आधार पर तैयार किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि दिल्ली में BLO ने घर-घर पहुंचकर काम किया है। उस दौरान उनका रवैया व्यावहारिक नहीं था। इस मामले में अब बहुत ज्यादा हो चुका है।
इन राज्यों के चुनावों का किया जिक्र
मीडिया से चर्चा करते हुए कपिल सिब्बल ने बताया, "युवाओं, देश, प्रेस और हर जागरूक नागरिक को इसके खिलाफ एकजुट खड़ा होना चाहिए। यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे लोकतांत्रिक भारत न केवल बना रहे हैं, बल्कि फले-फूले।"
यह भी पढ़े -कांग्रेस यूपी की 403 सीटों पर कर रही तैयारी, अक्टूबर में सहयोगी दलों के साथ बातचीत करेंगे राजेंद्र पाल गौतम
उन्होंने आगे बताया, "चाहे वो पश्चिम बंगाल हो, बिहार हो या फिर हरियाणा हो। महाराष्ट्र हो, बाकी कई चुनाव हो चुके हैं। तो इस बात पर गौर करना होगा। हम ये मानते हैं कि अब वक्त आ गया है कि हम कहें सुप्रीम कोर्ट को कि जो भी फैसले आपने लिए हैं, यह सोचकर कि सारे फैसले इलेक्शन कमीशन के हैं, तो उन सभी को आप रद्द कीजिए। वो फैसले इलेक्शन कमीशन के हैं ही नहीं, क्योंकि एक चीफ इलेक्शन कमिश्नर अगर फैसले करता है, तो निश्चित रूप से वह इलेक्शन कमीशन के फैसले नहीं हैं। और अगर इलेक्शन के फैसले नहीं हैं, और अदालतों ने यह मानकर फैसले दिए हैं कि यह इलेक्शन कमीशन के फैसले हैं, तो निश्चित रूप से यह गलत है।"
इस आधार पर हों इलेक्शन
कांग्रेस नेता का कहना है, "तो जो चुनाव से जुड़े पुराने फैसले हुए हैं, उन्हें रद्द किया जाए। यह वोटर लिस्ट जो है, मैं मानता हूं कि गलत है। एक नए तरीके से बनाई जा रही है, अदालतों में हमने बहुत विरोध किया, लेकिन अदालतों ने माना नहीं। जून 2025 के पहले की जो वोटर लिस्ट है, उसके आधार पर आने वाले इलेक्शन हों।"
Created On :   28 Sept 2026 7:38 PM IST






