Arvind Kejriwal's Demand: ज्ञानेश कुमार का नहीं, बल्कि बॉस का हो इस्तीफा...अरविंद केजरीवाल ने कॉकरोच जनता पार्टी से कर दी बड़ी मांग

ज्ञानेश कुमार का नहीं, बल्कि बॉस का हो इस्तीफा...अरविंद केजरीवाल ने कॉकरोच जनता पार्टी से कर दी बड़ी मांग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक मीडिया रिपोर्ट के द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर उठाया गया सवाल आज कल चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सभी विपक्षी पार्टियां CEC को इस्तीफा देने की बात कह रही हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) भी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रही है। इसी बीच दिल्ली के पूर्व सीएम और आप चीफ अरविंद केजरीवाल ने सीजेपी से बड़ी मांग कर दी है। उन्होंने कहा ज्ञानेश कुमार की बजाय उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करते हुए आंदोलन करना चाहिए।

अरविंद केजरीवाल ने हालही में एक इंटरव्यू दिया था। जिसमें उनसे दिल्ली और पंजाब चुनाव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘यह मुद्दा जनता उठाएगी। जनता सड़कों पर उतरेगी। कॉकरोच वालों ने 2 अक्टूबर के लिए ऐलान किया है, मुझे बेहद खुशी है कि अब 140 करोड़ कॉकरोच सड़कों पर उतरेंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा भी देना पड़ेगा और हम लोगों को एसआईआर से मुक्ति मिलेगी।’

उन्होंने सीजेपी से एक अपील करते हुए कहा, ‘मैं कॉकरोच वालों को एक मैसेज देना चाहता हूं। पहले उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, अब कह रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा। अरे बॉस का इस्तीफा ले लो ना एक बार। बार-बार कितनी बार लोग जंतर-मंतर जाएंगे। कितनी बार आंदोलन करेंगे। ज्ञानेश कुमार ने अपने लिए थोड़ी गड़बड़ की , उसको क्या मिला। उसने तो बॉस के लिए किया जो कुछ किया। बॉस के कहने पर किया। यह आंदोलन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए नहीं, नरेंद्र मोदी के इस्तीफे के लिए होना चाहिए।’

एसआईआर को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा 'इन्होंने कोई सॉफ्टवेयर बनाया है उसने कई इलाकों में एसडीएम की पावर हटा दी और दिल्ली चुनाव आयोग में कुछ लोग बैठे हैं जो किसी का भी वोट काट सकते हैं और जोड़ सकते हैं। ज्ञानेश कुमार जी अपने दफ्तर में बैठकर पूरे देश की वोटर लिस्ट बना रहे हैं। लोकतंत्र का सत्यानाश कर दिया इन्होंने लेकिन पंजाब के अंदर हमने काफी बड़ी टीम बनाई है, जो पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है।

Created On :   28 Sept 2026 10:09 PM IST

Tags

Next Story