विधानपरिषद चुनाव 2026: बीजेपी ने बिहार और यूपी में उम्मीदवारों की सूची जारी की, आगरा से हरि किशोर तिवारी, दरभंगा से सर्वेश कुमार को मिला टिकट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार और उत्तरप्रदेश में विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी उम्मीदवारों की सूची में बनारस से केदारनाथ सिंह और पटना से नवल किशोर यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। बीजेपी ने स्नातक ग्रेजुएट और टीचर सीटों से अपने उम्मीदवार नामों की सूची जारी की है। यूपी में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने है, ऐसे में अभी हो रहे विधानपरिषद चुनाव काफी अहम माने जा रहे है।
बिहार एवं उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने सूची जारी कर नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।
बिहार एमएलसी चुनाव 2026
कोशी स्नातक - डॉ. एन.के. यादव
दरभंगा स्नातक - सर्वेश कुमार
पटना शिक्षक - नवल किशोर यादव
तिरहुत शिक्षक - नरेंद्र प्रसाद सिंह
उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनाव 2026
वाराणसी शिक्षक - डॉ. प्रमोद मिश्रा
आगरा शिक्षक - इंजीनियर हरि किशोर तिवारी
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक - ध्रुव त्रिपाठी
वाराणसी स्नातक - केदार नाथ सिंह
मेरठ स्नातक - दिनेश गोयल
इलाहाबाद-झांसी स्नातक - अशोक कुमार राठौर
आपको बता दें उत्तर प्रदेश में 6 और बिहार की 4 सीटों पर एमएलसी चुनाव होने हैं। इनमें बिहार की चार सीटों की बात की जाए तो कोसी ग्रेजुएट से डॉ. एन.के. यादव, दरभंगा ग्रेजुएट से सर्वेश कुमार, पटना टीचर सीट पर नवल किशोर यादव और तिरहुत टीचर सीट पर नरेंद्र प्रसाद सिंह को चुनावी उम्मीदवार घोषित किया है।
यूपी में वाराणसी टीचर सीट पर डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा टीचर सीट से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी,गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर ध्रुव त्रिपाठी, वाराणसी स्नातक से केदार नाथ सिंह, मेरठ ग्रेजुएट से दिनेश गोयल, इलाहाबाद-झांसी स्नातक से अशोक कुमार राठौर का नाम बीजेपी ने घोषित किया है। ग्रेजुएट
Created On :   29 Sept 2026 1:57 PM IST












