बिहार पॉलिटिक्स: दीपक प्रकाश को MLC उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर उपेंद्र कुशवाहा की आई प्रतिक्रिया, कहा - 'ये सवाल तो…'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है। इस सीट पर उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और सम्राट चौधरी सरकार में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को टिकट ने मिलने पर सियासत गरम है। इस बीच उपेंद्र कुशवाहा की पहली पत्नी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कुशवाहा को लेकर बड़ा बयान दिया है।
यह भी पढ़े -मोदी सरकार के 12 वर्षों में कालाबाजारी, हेराफेरी और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने का काम हुआ अनुराग ठाकुर
एमएलसी चुनाव को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने दी प्रतिक्रिया
आरएलएम प्रमुख ने कहा, "जिन लोगों ने नामांकन किया है सब लोगों को मेरी ओर से शुभकामना है. सब लोगों की जीत की गारंटी भी है… सब लोग निर्विरोध चुने जाएंगे…"
इस दौरान जब मीडिया ने उनसे सवाल पूछा कि आप लोगों को भी एक सीट मिलने वाली थी। इस पर उन्होंने कहा, "चलिए वो मामला तो ओवर हो गया न… जिनको मिला सबको मेरी शुभकामना है…" आगे किसी दूसरे विकल्प के सवाल पर जवाब दिया, "एनडीए के नेताओं ने मिलकर बनाया (दीपक प्रकाश को मंत्री) था… जब तक के लिए बनाया है मंत्री बने रहेंगे।"
यह भी पढ़े -ममता दीदी के नाम पर टिकट लिया और अब भाजपा में जाने की सोच रहे हैं, यह जनता के साथ धोखा कुणाल घोष
एनडीए को लेकर कही ये बात
इसके अलावा कुशवाहा से यह भी पूछा गया कि एक एमएलसी सीट देने की बात कही गई थी। इस पर कुशवाहा ने कहा जवाब दिया, "ये सवाल तो आप पूछिएगा उनसे न…" पूछा गया कि क्या आगे कोई बातचीत हुई है?" वहीं, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बातचीत तो हमेशा होती रहती है। दूसरी ओर उन्होंने साफ कहा कि वो एनडीए के साथ बने रहेंगे। एमएलसी सीट नहीं मिलने पर कहा कि इसमें नाराजगी की कोई बात ही नहीं है।
वहीं, दीपक प्रकाश के मामले पर उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के विधायक दल के नेता माधव आनंद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "इस पर हम कुछ नहीं बोलेंगे… NDA एकजुट है… नामांकन में उपेंद्र कुशवाहा नहीं आए तो क्या हुआ… उनके प्रतिनिधि के रूप में हम तो आए हैं।"
मालूम हो कि, बिहार विधान परिषद के चुनाव के लिए आज नामांकन की आखिरी तीथि थी। बिहार की 9 एमएलसी सीट पर चुनाव होने है। जबकि, राज्य की एक सीट पर उपचुनाव कराए जाएंगे। एनडीए में उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका लगा है।
Created On :   8 Jun 2026 11:36 PM IST












