ECI Controversy: 2- 8 अक्टूबर तक लोकतंत्र बचाओ मार्च, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने की हर नागरिक से शामिल होने की अपील

2- 8 अक्टूबर तक लोकतंत्र बचाओ मार्च, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने की हर नागरिक से शामिल होने की अपील
6 अक्टूबर को सभी विपक्षी सांसद 'मार्च टू इलेक्शन कमीशन' करेंगे। तीसरा कार्यक्रम विपक्ष के नेता राष्ट्रपति से अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में मिलने का समय मांगेंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा आज चुनाव आयोग के साथ कठपुतली की तरह खेला जा रहा है। असल में पीएम मोदी और अमित शाह ऐसा कर रहे हैं। दो-तीन लोगों को मोहरा बनाकर, वे लोग वोटों की चोरी करवा रहे हैं और चुनाव जीत रहे हैं। जहां भी हमारे नेता न्यायपूर्ण लड़ाई लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं, युवाओं के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं, उन्हें भी तंग करने का प्रयास किया जा रहा है।

खड़गे ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा चर्चा कम से कम 3-3.5 घंटे तक चली और सभी ने इसमें हिस्सा लिया। बहुत से नेताओं ने अपने विचार रखे। उसके अलावा ऑनलाइन से उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन ने अपनी बात रखी। सभी ने मिलकर, एकमत से, एकजुट होकर, मजबूती के साथ लड़ाई लड़ने की बात की है। बहुत से सुझाव भी राहुल गांधी , ममता बनर्जी और सभी पार्टी के लोगों ने सुझाव दिए।

उन्होंने आगे कहा गठबंधन में शामिल नेताओं से हम अपील करेंगे कि सुप्रीम कोर्ट में जितने भी मामले हैं, उनका निपटारा तेजी से करें नहीं तो उन्हें लटकाकर रखा जाएगा। इससे जनता का नुकसान होगा। हम उनसे भी अपील करेंगे कि इन मामलों को जल्द से जल्द निपटाया जाए। खड़गे ने कहा देश के लोगों, युवाओं और INDIA गठबंधन के लोगों के अलावा, जो NGO और संविधान व लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले लोगों को भी इसमें शामिल करके 2 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर तक, जिला स्तर पर 'लोकतंत्र बचाओ मार्च' करेंगे। जिला मजिस्ट्रेट के सामने जाकर प्रदर्शन किया जाएगा और जनता को अवगत करवाया जाएगा कि हम ऐसा क्यों कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा 6 अक्टूबर के दिन सभी विपक्षी सांसद 'मार्च टू इलेक्शन कमीशन' करेंगे। हम आज ही ये मार्च करने वाले थे लेकिन हमने सभी सांसदों को आमंत्रित करके मार्च निकालने के लिए 6 तारीख रखी है। तीसरे कार्यक्रम के तहत विपक्ष के नेता राष्ट्रपति से अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में मिलने का टाइम मांगेंगे। इस संबंध में राष्ट्रपति को पूरी स्थिति समझाएंगे। उन्होंने आगे कहा हमारी जो समस्याएं हैं और सरकार जो भी संवैधानिक अड़चनें पैदा कर रही है, लोगों को तंग और तबाह किया जा रहा है, लेकिन कुछ लोगों की राय बनाकर झूठी सरकार चलाने का प्रयास किया जा रहा है। उसे लेकर हम राष्ट्रपति को स्थिति समझाना चाहते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा चौथे कार्यक्रम में अक्टूबर-नवंबर में बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। हालांकि उन्होंने इसकी तारीख और स्थान की जानकारी नहीं दी। पांचवें कार्यक्रम में नवंबर 1 से दिल्ली में एक बड़ी रैली होगी, अब सभी का ध्यान हमारी ओर आकर्षित है।

Created On :   30 Sept 2026 3:30 PM IST

Tags

Next Story