UP Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव से पहले BJP के लिए सिर दर्द बन रहे अखिलेश यादव! क्या क्रॉस वोटिंग के समय होगा बड़ा खेला

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव 2027 के लिए सियासी पारा हाई है। हालांकि, इससे पहले समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने बड़ा दावा किया है। जिसके बाद यूपी की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी की मुश्किलें बढ़ सकती है। दरअसल, सपा नेता रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी के नामांकन के बाद अखिलेश यादव ने दावा किया कि बीजेपी के कई विधायक उनके संपर्क में हैं। ऐसे में वह सपा के तीसरे उम्मीदवार को जीताने में पूरी सहायता करेंगे। वहीं, दूसरी ओर अखिलेश यादव ने कहा कि वह बीजेपी विधायकों को अपनी तरफ नहीं ले सकते क्योंकि फिर बाद में उन्हें एडजस्ट कहां करेंगे? न ही वो सभी को टिकट की गारंटी दे सकते हैं।
यह भी पढ़े -'इंडिया' ब्लॉक की अहम बैठक से अखिलेश यादव रहे नदारद, कांग्रेस और तृणमूल ने गैरहाजिरी को सामान्य बताया
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना
सपा चीफ के इस बयान के बाद बीजेपी खेमे में सियासी हलचल तेज हो गई है। अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव 2024 के दौरान अगर बीजेपी ने वोट चोरी या विधायक चोरी नहीं की होती तो उस समय सपा के पास तीन सांसद होते। मालूम हो कि राज्यसभा चुनाव 2024 के दौरान सपा के पास सात बागी विधायक थे। तब बीजेपी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग हुई थी।
मालूम हो, राज्यसभा चुनाव 2024 में यूपी में बीजेपी के सभी 8 उम्मीदवार और सपा के 2 उम्मीदवार (जय बच्चन और रामजी लाल सुमन) ने जीत दर्ज की थी। सपा ने यूपी के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन को अपना तीसरा उम्मीदवार घोषित किया था। हालांकि, क्रॉस वोटिंग की वजह से उनकी हार हो गई।
यह भी पढ़े -समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार का नाम किया घोषित, जानें कौन हैं धनराज नथवानी?
राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर किया बड़ा दावा
वहीं, इससे पहले मंगलवार को अखिलेश यादव ने कहा था कि वह राज्यसभा चुनाव में जनता को 'सरप्राइज' देंगे। इसके बाद दो सीटों के लिए अखिलेश यादव ने चार पर्चे खरीदे और अब तीन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने का दावा किया है। सबसे हैरानी वाला फैसला जिसे अखिलेश यादव का 'पहला सरप्राइज' कहा जा सकता है कि वो है धनराज परिमल नथवानी को उम्मीदवार बनाना। धनराज नथवानी झारखंड राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी के बेटे हैं और रिलायंस ग्रुप्स में सीनियर अधिकारी भी हैं।
अखिलेश यादव उन्हें दूसरा नहीं बल्कि तीसरा उम्मीदवार बना रहे हैं। यानी वह कैंडिडेट जिसके लिए चुनाव होना है। ऐसे में बीजेपी के विधायकों के टूटने की आशंका बढ़ गई है। अखिलेश यादव का यह दावा कि बीजेपी के कई विधायक उनके संपर्क में हैं, इसपर चर्चा तेज हो गई है।
Created On :   30 Sept 2026 5:00 PM IST









