INDIA Alliance: 'राहुल गांधी 2029 में PM होंगे', INDIA गठबंधन की बैठक के बाद पूर्व CM का बड़ा बयान

राहुल गांधी 2029 में PM होंगे, INDIA गठबंधन की बैठक के बाद पूर्व CM का बड़ा बयान
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की बैठक हुई। इस दौरान विपक्षी दलों ने एसआईआर और चुनाव आयोग को लेकर रणनीति पर चर्चा की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की बैठक हुई। इस दौरान विपक्षी दलों ने एसआईआर और चुनाव आयोग को लेकर रणनीति पर चर्चा की। इस बैठक के बाद जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि इंशा अल्लाह 2029 में राहुल गांधी पीएम होंगे। उनसे मीडिया ने सवाल किया कि क्या 2029 में राहुल गांधी का विपक्ष का चेहरा होंगे। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चेहरा नहीं, वो 2029 में पीएम होंगे।

राहुल गांधी 2029 में बनेंगे पीएम - महबूबा मुफ्ती

जब यही सवाल सीपीआई (ML) के नेता दीपांकर भट्टाचार्य से भी पूछा गया। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "ये मीटिंग का विषय नहीं था। जिस विषय पर बात थी उस पर राहुल गांधी ने भी कहा। ये बात सही है कि इस मु्द्दे पर राहुल गांधी ने कई बार सिलसिलेवार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। तमाम पार्टियों ने भी इसको लेकर शिकायत की।"

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि राहुल गांधी 2029 में प्रधानमंत्री होंगे, इस पर दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा, "ये मुद्दा इस समय नहीं था। अभी जो प्रधानमंत्री हैं उनको हटाना होगा। प्रधानमंत्री ने जिनको चुनाव आयुक्त बनाया है उनको भी हटाना होगा। लोग कर रहे हैं कि उन्हें प्रधान चुनाव आयुक्त नहीं प्रधान चुनाव अभियुक्त कहना चाहिए। प्रधान चुनाव अभियुक्त साहब को हटाना इस समय का विषय है।"

कांग्रेस सांसद सैयद नासिर हुसैन ने किया रिएक्ट

कांग्रेस सांसद सैयद नासिर हुसैन ने भी महबूबा मुफ्ती के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "2029 आने दीजिए। कांग्रेस पार्टी पहले से नेतृत्व कर रही है (विपक्ष का)। राहुल गांधी फ्रंट पर हैं और लड़ रहे हैं। वो मुद्दों को उठा रहे हैं। वो मौजूदा सरकार के खिलाफ नैरेटिव सेट कर रहे हैं। ये साफ है कि नेता कौन है।"

Created On :   30 Sept 2026 6:52 PM IST

Tags

Next Story