CEC controversy: ममता- अभिषेक ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग की, कहा हमें मिलकर लोकतंत्र बचाना होगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने इंडिया ब्लॉक की बैठक संपन्न होने पर बड़ी बात कही। ममता बनर्जी ने आगे कहा हमारा INDIA गठबंधन एकत्र है, एकसाथ है और हम सब साथ हैं। ममता बनर्जी ने एसआईआर को बड़ा घोटाला बताते हुए घिनौना मामला बताया।
कांग्रेस के समर्थन में ममता ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए वोट चोरी की बात लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव दोनों ने मिलकर बिहार में जोरों शोरों से उठाई। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा वोट चोरी करके भाजपा चुनाव जीती। बीजेपी ने मध्य प्रदेश, हरियाणा, बिहार में जीती, बंगाल में पूरी लूट की।
पूर्व सीएम ने आगे कहा शिकायतों को लेकर हम चुनाव आयोग , सुप्रीम कोर्ट गए, सभी दरवाजे खटखटाए, लेकिन अब साफ हो गया है कि चोर कौन है? बनर्जी ने ज्ञानेश कुमार को चोर, डाकू कहा। ममता का कहना है ज्ञानेश ने वोट चोरी की, EVM मशीन जला दी गई, EVM मशीन को हाईजैक किया गया। आरोप लगाते लगाते ममता ने सीईसी से इस्तीफे की मांग की और कहा इतने बड़े आरोप लगने के बाद उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। ज्ञानेश कुमार अगर इस्तीफा नहीं देंगे तो ये आंदोलन बहुत आगे जाएगा।
यह भी पढ़े -इंडिया ब्लॉक की बैठक को लेकर ममता पर बरसे सीएम अधिकारी, ‘देशविरोधी ताकतों’ से जुड़ने का लगाया आरोप
ममता बनर्जी का ये भी कहना है कि मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है, हमें लोकतंत्र बचाना होगा। अगर नागरिक वोट नहीं देंगे, चुनाव में धांधली होगी तो देश कहां जाएगा? इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दलों के लोगों को लेकर हम लोगों को एक साथ लड़ना होगा। उन्होंने वोटों की लूट की, चोरी की। EVM की मशीनें क्यों जलाई गईं?
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने भी सीईसी की गिरफ्तारी की बात करते हुए कहा दो चुनाव आयुक्तों बातों में सच्चाई है। पहले केवल राजनीतिक दल कहते थे, लेकिन अब चुनाव आयुक्त कह रहे हैं। हर जगह गड़बड़ी हो रही है, बंगाल में ज्यादा हुई है।
Created On :   30 Sept 2026 6:29 PM IST







