Flydubai Flight Incident: खून से सनी टी-शर्ट, लोगों में खौफ का माहौल...दुबई से इजरायल जा रही प्लाइट में हड़कंप, तस्वीरें वायरल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही एक फ्लाइट में अचानक ऐसा माहौल बन गया कि यात्रियों में डर फैल गया। विमान में चीख-पुकार सुनाई देने लगी और कुछ ही देर में लोगों को पता चला कि कॉकपिट के अंदर खून पड़ा हुआ है। हालांकि, बाद में सऊदी अरब में विमान की सेफ लैंडिंग हुई। इस कड़ी में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें एक यात्री की टी-शर्ट पर खून के निशान देखे जा सकते हैं।
इस घटना के बाद यात्रियों ने अपनी आपबीती बताई है। पैसेंजर्स के मुताबिक, एक पायलट घायल था और विमान का संतुलन भी बिगड़ गया था। कुछ यात्रियों ने कॉकपिट के अंदर खून भी देखा। हालात बिगड़ने पर फ्लाइट को सऊदी अरब की ओर मोड़ा गया। कुछ यात्रियों ने बताया कि उस समय उन्हें लगा था कि शायद वे जिंदा घर नहीं पहुंच पाएंगे।
First images from @flydubai flight: one of the passengers with blood on his shirt https://t.co/zfJ4UsDeaO pic.twitter.com/XDLzuz0DbE
— Amichai Stein (@AmichaiStein1) September 30, 2026
यह भी पढ़े -यूएई ने खाड़ी में तनाव कम करने के लिए बातचीत पर दिया जोर, ईरान के कब्जे वाले तीन द्वीपों का भी उठाया मुद्दा
कॉकपिट से आई चीखों ने डराया
यात्रियों के मुताबिक, उड़ान के दौरान अचानक अंदर से चीखने की आवाजें आने लगी थीं। कुछ लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है? बाद में कॉकपिट का दरवाजा खुला तो वहां एक पायलट घायल हालत में दिखाई दिया। एक यात्री ने बताया कि उसने वहां खून देखा था।
पायलट पर चाकू से हमला
चश्मदीदों के अनुसार, एक पायलट पर पॉकेट नाइफ से हमला किया गया था। बताया गया कि दोनों पायलटों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान हालात इतने बिगड़ गए कि एक पायलट विमान को नीचे ले जाने की कोशिश कर रहा था। साथी पायलट और कुछ यात्रियों ने मिलकर उसे काबू किया।
सऊदी अरब में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
घटना के बाद विमान तेजी से नीचे आने लगा। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान करीब दो मिनट में 34 हजार फीट से घटकर लगभग 16,600 फीट पर पहुंच गया। बता दें कि, फ्लाइट में करीब 180 लोग सवार थे। खतरे को देखते हुए विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ा गया और वहां उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
Created On :   30 Sept 2026 3:50 PM IST











