US-Iran War: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की बड़ी कार्रवाई? अमेरिकी मानवरहित पनडुब्बी कब्जे में लेने का दावा

डिजिटल डेस्क, तेहरान। मिडिल ईस्ट में लंबे समय से संघर्ष जारी है। इस बीच ईरान ने बड़ा दावा किया है। देश की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने कहा कि उसने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी सेना के दूसरे एडवांस अंडरवाटर व्हीकल यानी मानवरहित पनडुब्बी रेमस 600 को अपने कब्जे में ले लिया है।
इस मामले में ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर चैनल IRIB ने रविवार को एक आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि IRGC ने अपने अभियान के दौरान एडवांस अंडरवाटर व्हीकल पर निशाना साधा था। इसे अमेरिका का दूसरा अंडरवाटर व्हीकल बताया गया है।
IRGC ने इस कार्रवाई पर क्या कहा?
IRGC ने इस व्हीकल को कब्जे में लेने को लेकर बताया कि यह कार्रवाई समन्वित और जटिल ऑपरेशन के जरिए की गई थी। इसके लिए ईरानी सेना की खुफिया निगरानी और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर क्षमताओं का फायदा उठाया गया।
उन्होंने बताया, "खुदा की रहमत से IRGC की नौसेना के सैनिकों ने खुफिया जानकारी और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर के साथ समन्वित और जटिल ऑपरेशन के जरिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जासूसी के मंसूबे से तैनात अमेरिकी सेना के एक एडवांस UUV पर अपना कब्जा करने में सफलता हासिल की है।"
यह भी पढ़े -'ईरान की आय प्रभावित हो रही...', स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान की लगाई रोक पर अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयान
एडवांस व्हीकल को लेकर दी प्रतिक्रिया
ईरानी सेना ने आगे बताया कि जिस व्हीकल को कब्जे में लिया गया है, उसकी पहचान अमेरिका के रेमस 600 के तौर पर हुई है। अधिकारियों का कहना है कि यह पानी के भीतर बिना इंसानी मदद के पूरी आजादी के साथ घूम सकता है। उन्होंने इसे एडवांस व्हीकल बताया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिका इसके जरिए ईरान के खिलाफ जासूसी मिशनों को अंजाम दे रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि इसके बारे में ज्यादा जानकारी जुटाने के लिए इसे विशेषज्ञों को सौंप दिया गया है।
Created On :   27 Sept 2026 9:35 PM IST












