Trump Xi Meeting: चाय की चुस्कियों में चीन-अमेरिका की बड़ी डील, शी-ट्रंप की फिर होगी मुलाकात

चाय की चुस्कियों में चीन-अमेरिका की बड़ी डील, शी-ट्रंप की फिर होगी मुलाकात
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा समाप्त हो गया है। इस दौरे के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बातचीत को लेकर जिनपिंग ने बताया कि दोनों देशों के संबंधों को नई गहराई मिली है।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा समाप्त हो गया है। इस दौरे के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बातचीत को लेकर जिनपिंग ने बताया कि दोनों देशों के संबंधों को नई गहराई मिली है। साथ ही भविष्य में उज्जवल रिश्तों की भी उम्मीद जताई है। रिपोर्टों के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह व्हाइट हाउस में ट्रंप के साथ उनकी आखिरी चाय पार्टी थी। इस दौरान भी दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग की ट्रंप के साथ शुक्रवार को व्हाइट हाउस में चाय पार्टी रखी गई थी। इस दौरान ट्रंप ने बताया था कि चीन और अमेरिका ने बहुत बड़ी प्रगति की है। साथ ही उम्मीद जताते हुए कहा कि अब अमेरिकी किसानों को काफी लाभ मिलने वाला है।

कब-कब होगी मुलाकात?

शी जिनपिंग का कहना है कि वह इस साल अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से दो बार और मुलाकात कर सकते हैं। होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) सम्मेलन का आयोजन चीन में नवंबर में होने वाला है, जिसमें दोनों नेताओं की बैठक होने की संभावना है। इसके बाद अमेरिका में जी-20 सम्मेलन का आयोजन होने वाला है, जहां पर भी मुलाकात हो सकती है। चाय पार्टी के दौरान शी ने ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया को चीन आने का न्योता दिया है।

स्थिर और रचनात्मक सहमति

इस बैठक के दौरान व्हाइट हाउस में शी जिनपिंग ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उनका कहना है कि दोनों देशों के रिश्तों को सम्मान, बराबरी और एक-दूसरे के हितों पर ध्यान देने की जरूरत है। इन्हीं के जरिए आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही अमेरिका और चीन के बीच रिश्तों को पहले से ज्यादा स्थिर और रचनात्मक बनाने पर भी सहमति बनी है। इसकी वजह से दोनों देशों के रिश्ते भविष्य में बेहद मजबूत हो सकते हैं।

व्यापार पर क्या हुई बातचीत?

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने बताया कि अमेरिका और चीन ने व्यापार समझौते पर चर्चा की है, जिसमें कुछ सामान शामिल है। उन्होंने बताया कि इस दौरान ट्रंप ने चीन के कुछ कृषि उत्पाद और चिकित्सा उपकरणों को शामिल किया है। इसकी जानकारी ट्रंप प्रशासन सोमवार को साझा करेगा। ट्रंप ने भी बताया था कि अमेरिकी किसान इस दौरे के परिणामों से काफी खुश होंगे।

वहीं, चीन की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों देशों की आर्थिक और व्यापारिक टीमों ने एक नई साझा व्यवस्था पर सहमति दी है। चीन ने अपने बयान में कहा कि इससे दोनों देशों के उद्योग और लोगों के साथ दुनिया की अर्थव्यवस्था को भी फायदा पहुंचने की उम्मीद है।

Created On :   26 Sept 2026 4:10 PM IST

Tags

Next Story