US-China Relation: ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात के बीच चीन को बड़ी राहत, अमेरिका ने बढ़ाया ट्रेड वॉर का युद्धविराम, इस दिन तक जारी रहेगी बातचीत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से जारी ट्रेड वॉर में फिलहाल थोड़ी राहत मिली है। चीनी के प्रेसिडेंट शी जिनपिंग अमेरिका पहुंचे हैं। यहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों देशों ने व्यापार को लेकर चल रहे अस्थायी समझौते को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई है। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने इसकी जानकारी दी है। आपको बता दें कि, पहले यह समझौता 10 नवंबर को खत्म होना था लेकिन अब इसकी तारीख आगे बढ़ा कर 10 जनवरी 2027 कर दी गई है। इससे दोनों देशों को टैरिफ और दूसरे व्यापारिक मुद्दों पर बातचीत के लिए और समय मिल गया है।
यह भी पढ़े -अनुपम खेर को जॉर्जिया के गवर्नर ने किया सम्मानित, बोले-भारत का सांस्कृतिक दूत बनना मेरे लिए गर्व की बात
जिनपिंग का अमेरिका में स्वागत
मालूम हो कि, शी जिनपिंग अपनी पत्नी पेंग लियुआन के साथ अमेरिका पहुंचे हैं। मेलानिया और ट्रंप ने उनका स्वागत किया है। इसके बाद ट्रंप ने भी जॉइंट बेस एंड्रयूज पर जिनपिंग से मुलाकात की। दोनों नेताओं की बैठक को व्यापार के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
10 जनवरी 2027 तक जारी रहेगा समझौता
फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और चीन ने मौजूदा व्यापारिक युद्धविराम को करीब 2 महीने और बढ़ाने का फैसला किया है। अब यह 10 जनवरी 2027 तक जारी रहेगा। इस दौरान दोनों देश टैरिफ और बाकी व्यापारिक मामलों पर बात कर सकते हैं।
यह भी पढ़े -भारत के विदेश मंत्री जयशंकर और मार्को रुबियो ने भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी पर की चर्चा
मार्को रुबियो ने क्या कहा?
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर मतभेद हैं। इसके बावजूद बड़े नेताओं के बीच बातचीत जरूरी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हैं और दोनों देशों की सेनाएं भी काफी ताकतवर हैं।
Created On :   24 Sept 2026 1:03 PM IST












