Operation Sindoor 2025: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने की थी पाकिस्तान की मदद, दोस्ती या फिर और कोई बड़ी रणनीति? अमेरिकी रिपोर्ट में खुलासा

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने की थी पाकिस्तान की मदद, दोस्ती या फिर और कोई बड़ी रणनीति? अमेरिकी रिपोर्ट में खुलासा
क्या चीन ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के साथ खड़ा था और अगर ऐसा था तो फिर इसके पीछे की वजह क्या थी? क्या वह पाकिस्तान से अपनी दोस्ती निभा रहा था, या फिर कोई और बड़ी रणनीति थी? अमेरिकी संसद के एक आयोग की रिपोर्ट में इन सवालों के जवाब दिए गए हैं।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। क्या चीन ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के साथ खड़ा था और अगर ऐसा था तो फिर इसके पीछे की वजह क्या थी? क्या वह पाकिस्तान से अपनी दोस्ती निभा रहा था, या फिर कोई और बड़ी रणनीति थी? अमेरिकी संसद के एक आयोग की रिपोर्ट में इन सवालों के जवाब दिए गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन भारत को कमजोर करने के लिए कई मोर्चों पर काम कर रहा है। इसका का एक हिस्सा ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को मदद देना था। इसके अलावा उसने एलएसी यानि लाइव ऑफ एक्चूअल कंट्रोल के पास अपनी सैन्य गतिविधियां भी बढ़ा दी हैं। साथ ही उसने भारत की अपने ऊपर बढ़ती निर्भरता का फायदा उठाकर आवश्यक सामान और तकनीक की सप्लाई में रुकावट डालने का प्रयास किया है।

ऑपरेशन सिंदूर में ऐसी की मदद

पिछले साल 7 मई को भारत की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इसका शुरुआत 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी अटैक के हमले के जवाब में की गई थी। यूएस संसद आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, भारत-पाकिस्तान के बीच हुई सीमाई संघर्ष के दौरान चीन ने पाकिस्तान को सैन्य मदद पहुंचाई थी। वह सीधे तौर पर जंग में शामिल नहीं था, लेकिन उसकी सहायता से पाकिस्तान की सैन्य क्षमता में इजाफा हुआ था।

रिपोर्ट में उस इंटरव्यू का भी जिक्र किया गया था जो कि मई 2026 में चीन के सरकारी चैनल CCTV पर प्रसारित हुआ था। इंटरव्यू में चीन की कंपनी AVIC के इंजीनियर झांग हेंग ने बताया था कि जंग के दौरान चीनी विशेषज्ञों ने पाकिस्तान में रहकर तकनीकी सहायता की थी। इसके अलावा उस वक्त भारतीय सेना के अधिकारियों ने भी चीन पर आरोप लगाया था कि वह पाकिस्तान को सैटेलाइट तस्वीरें और खुफिया जानकारी शेयर कर रहे हैं।

रिपोर्ट में एशिया में चीन की बढ़ती सैन्य और आर्थिक ताकत को देखते हुए अमेरिका के लिए भारत के साथ रिश्ते मजबूत की जरूरत पर भी जोर दिया गया है।

Created On :  

Tags

Next Story