US News: खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश, भारतीय नागरिक को पड़ी भारी, निखिल गुप्ता को अमेरिकी कोर्ट ने सुनाई जेल की सजा

खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश, भारतीय नागरिक को पड़ी भारी, निखिल गुप्ता को अमेरिकी कोर्ट ने सुनाई जेल की सजा
अमेरिकी संघीय कोर्ट ने खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में बड़ा फैसला दिया है।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी संघीय कोर्ट ने खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में बड़ा फैसला दिया है। अमेरिका की धरती पर उसकी हत्या की नाकाम साजिश के मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 235 महीने की जेल की सजा सुनाई है। यानी वह 19 साल से ज्यादा समय जेल में बिताएगा। निखिल को पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश में भूमिका पाए जाने पर यह फैसला सुनाया गया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मामले ने खींचा ध्यान

यह फैसला न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के अमेरिकी जिला जज विक्टर मार्रेरो ने शुक्रवार (20 नवंबर) को सुनाया। इस दौरान करीब 80 मिनट तक कोर्ट में सुनवाई चली। इसके बाद भारतीय आरोपी निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल की सजा सुनाई गई। इस मामले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया था।

अमेरिकी सरकार के वकीलों ने आरोप लगाते हुए कहा था कि भारतीय सरकार से जुड़े लोगों की पन्नू की हत्या की साजिश में भूमिका थी। पन्नू अमेरिकी-कनाडाई दोहरी नागरिकता वाला खालिस्तानी आतंकवादी है।

निखिल ने इन आरोपों को किया था स्वीकार

भारत के रहने वाले 55 वर्षीय निखिल गुप्ता ने इस साल की शुरुआत में तीन आरोपों को स्वीकार किया था। इनमें सुपारी देकर हत्या कराने, सुपारी देकर हत्या कराने की साजिश रचने और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश रचने जैसे आरोप शामिल थे। ये सभी आरोप साल 2023 में न्यूयॉर्क में खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने की कोशिश से जुड़े हैं।

Created On :  

Tags

Next Story