Attack in Strait of Hormuz: होर्मुज स्ट्रेट बना हमलों का नया ठिकाना? लगातार तीसरे दिन भी भारतीय नाविकों वाले तेल टैंकर पर अटैक

डिजिटल डेस्क, तेहरान। मिडिल ईस्ट में फैले तनाव के बाद से समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आए दिन जहाजों को निशाना बनाया जा रहा है। इस हफ्ते के तीसरे दिन भी भारतीय नाविकों वाले एक तेल टैंकर पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि बुधवार को इस टैंकर पर प्रोजेक्टाइल से अटैक किया गया। यह लाइबेरिया के झंडे वाला कच्चे तेल का जहाज MT NAVIG8 MESSI है, जो 18 नवंबर को फारस की खाड़ी में होर्मुज स्ट्रेट की ओर आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान उस पर प्रोजेक्टाइल से हमला हो गया।
यह भी पढ़े -होर्मुज में 24 भारतीयों वाले जहाज पर मिसाइल अटैक, 21 का रेस्क्यू, 2 घायल और एक लापता, भारतीय मंत्रालय ने जारी किया बयान
इससे पहले 17 नवंबर को पनामा के झंडे वाले टैंकर पर भी हमला हुआ था, जिस पर 24 भारतीय नाविक सवार थे।
एक भारतीय अस्पताल रेफर
ताजा हमले की जानकारी केंद्रीय जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दी है। उनका कहना है कि इस जहाज पर तीन भारतीय सवार थे। उन्होंने आगे बताया कि तीनों भारतीय नाविकों समेत जहाज के अन्य क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। हालांकि, एक भारतीय को उपचार और चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल किसी के भी गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी नहीं मिली है।
यह भी पढ़े -मदीना की ओर हूतियों की बैलिस्टिक मिसाइल! सऊदी डिफेंस ने किया इंटरसेप्ट, यमन में भीषण जंग और होर्मुज में टैंकर में आग
कंपनी के संपर्क में अधिकारी
सोनोवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि सरकार हालात पर नजर रखे हुए है। जहाज का संचालन करने वाली कंपनी के साथ अधिकारी संपर्क बनाए हुए हैं, ताकि नाविकों की सुरक्षा, चिकित्सा देखभाल और कल्याण सुनिश्चित किया जा सके।
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हमला किसने किया है। इसके अलावा प्रोजेक्टाइल की प्रकृति और जहाज को कितना नुकसान पहुंचा है, इसकी जानकारी भी नहीं मिली है। बता दें कि 16 नवंबर को पनामा के झंडे वाले तेल टैंकर को निशाना बनाया गया था। इस पर कुल 25 क्रू सदस्य थे, जिनमें 24 भारतीय थे।
Created On :  

