QUAD Summit 2026: मिडटर्म चुनाव में करारी हार के बाद ट्रंप और पीएम मोदी की पहली मुलाकात, ईरान को क्यों दी चेतावनी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फिलीपींस की राजधानी मनीला में 17 नवंबर को क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात हुई। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को मजबूत इंसान बताया। उन्होंने कहा कि क्वाड के नेता उनके अच्छे दोस्त हैं। इस बीच ट्रंप ने ईरान को भी चेतावनी दी। बता दें, अमेरिका में हाल ही में हुए मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन की करारी हरार के बाद ट्रंप और पीएम मोदी की यह पहली मुलाकात है।
यह भी पढ़े -किताब के लॉन्चिंग प्रोग्राम में बोलीं सोनिया गांधी, कहा- राहुल और प्रियंका की वजह से हो पाया संभव, कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
पीएम मोदी और ट्रंप की हुई मुलाकात
बता दें, पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात को कूटनीतिक रूप से बेहद खास माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि 19 नवंबर को ट्रंप चीन के शेनझेन शहर में APEC शिखर सम्मेलन के इतर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक त्रिपक्षीय बैठक करने जा रहे हैं।
ब्लूमबर्ग ने भारतीय और जापानी राजनयिकों के हवाले से बताया है कि इस बैठक में आर्थिक सुरक्षा पर सबसे ज्यादा जोर रहने की उम्मीद है। इस दौरान खास तौर पर नई और संवेदनशील तकनीक, क्रिटिकल मिनरल्स, सामानों की निर्बाध सप्लाई चेन और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत होगी।
यह भी पढ़े -छठ पूजा पर कल्याण बनर्जी के बयान से मचा सियासी घमासान, भाजपा ने TMC पर लगाया विभाजनकारी राजनीति का आरोप
चीन-फिलीपींस से बड़ा कूटनीतिक संदेश
बीते कुछ समय से समुद्री विवादों के चलते फिलीपींस और चीन के बीच तनाव रहा है। ऐसे में मनीला में इस बैठक का होना एक बड़ा कूटनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। इस क्वाड शिखर सम्मेलन के एजेंडे में मुख्य रूप से कॉमर्शियल शिपिंग की सुरक्षा, क्रिटिकल मिनरल्स और मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात जैसे मुद्दे शामिल हैं।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मनीला पहुंचने पर राष्ट्रपति ट्रंप को तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। उनके दौरे के खिलाफ मनीला में लगातार पांचवें दिन प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति ट्रंप के पुतले फूंके और मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध को तुरंत समाप्त करने की मांग की। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के नेतृत्व वाली सप्लाई चेन पहल 'पैक्स सिलिका' (Pax Silica) को रद्द करने की भी मांग उठाई है।
Created On :  

