US-Iran War: युद्ध के बीच अमेरिका की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ईरान के पास 2 हजार से ज्यादा मिसाइलें बचने का दावा

युद्ध के बीच अमेरिका की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ईरान के पास 2 हजार से ज्यादा मिसाइलें बचने का दावा
मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। इस बीच अमेरिका ने ईरान के हथियारों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। इस बीच अमेरिका ने ईरान के हथियारों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें दावा किया गया है कि उसके पास अभी भी 1,500 से 2,500 मिसाइलें मौजूद हैं। यह रिपोर्ट अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से प्रकाशित की है।

सटीक संख्या का अनुमान नहीं

रिपोर्ट के मुताबिक, अगर एक बार फिर दोनों देशों के बीच भीषण जंग होती है तो ईरानी सेना अमेरिका और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर हमला करने की क्षमता रखती है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि तेहरान के पास मौजूद मिसाइलों की सटीक संख्या बता पाना मुश्किल है। इसकी वजह यह है कि मिसाइलों की निगरानी और उनकी स्थिति का पता लगाना चुनौतीपूर्ण है।

ईरानी संसद ने क्या बताया?

इस रिपोर्ट के बीच ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने बताया कि हम न तो जंग और न ही शांति की अनिश्चित स्थिति में बने रहेंगे। उनका कहना है, "अगर अमेरिका हमारी सात उचित शर्तों को स्वीकार करता है, तो समझौते का रास्ता खुला रहेगा। अगर अमेरिका ने एक और गलती की, तो युद्ध के मैदान का भूगोल ईरान के सशस्त्र बल तय करेंगे।"

बहरीन हमले पर ईरान की टिप्पणी

वहीं, हाल ही में हुए बहरीन हमले की खबरों को लेकर ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई से सवाल किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया, "हमने पहले भी कहा है कि हम किसी भी हमले का जवाब दिए बिना नहीं छोड़ेंगे और आगे भी हम इसी रुख पर कायम रहेंगे।"

उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध को लेकर अमेरिकी अधिकारियों के साथ कोई खास मतभेद नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि वॉशिंगटन में फैसले नहीं लिए जाते हैं, बल्कि कहीं और से लिए जाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कूटनीति के किसी भी पक्ष से उम्मीद नहीं रखने की बात कही है।

Created On :  

Tags

Next Story