Albania Protest: अल्बानिया में सड़कों पर संग्राम! ट्रंप के दामाद के प्रोजेक्ट के खिलाफ भड़के छात्र, बसों में तोड़फोड़

डिजिटल डेस्क, तिराना। अल्बानिया में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में छात्र, विपक्षी समर्थक और भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता शामिल हैं, जो प्रधानमंत्री एडी रामा के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। जानकारी के मुताबिक, एक बार फिर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। देश की राजधानी तिराना में छात्रों ने सड़कों पर कूड़ेदान उलट दिए और उनमें आग लगा दी। इतना ही नहीं, चक्का जाम करके बसों के शीशे भी तोड़ दिए।
यह भी पढ़े -अल्बानिया के प्रधानमंत्री ने घुटनों पर बैठकर जॉर्जिया मेलोनी का किया स्वागत, पहली बार नहीं पहले भी कर चुके हैं ऐसा, वायरल हुआ वीडियो
सरकार के खिलाफ लगे ये आरोप
इस दौरान छात्रों ने शिक्षा मंत्रालय तक विरोध मार्च निकाला। बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर से जुड़े एक विवादित लग्जरी पर्यटन प्रोजेक्ट को लेकर शुरू हुआ था। इसके बाद यह भ्रष्टाचार के आरोपों, खराब सार्वजनिक सेवाओं, बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई और विश्वविद्यालयों की बदहाली जैसे मुद्दों तक पहुंच गया।
यह भी पढ़े -सुजीत कलकल ने अल्बानिया में आयोजित 'यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग रैंकिंग सीरीज' में स्वर्ण पदक जीता
अल्बानिया में कब से हो रहे प्रदर्शन?
अल्बानिया में पर्यावरण से जुड़े एक विरोध प्रदर्शन के तौर पर मई 2026 में इसकी शुरुआत हुई थी। इसके बाद छात्रों के नेतृत्व में यह आंदोलन बड़ा हो गया है। इस दौरान आंदोलनकारी मामले में जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोग प्रधानमंत्री एडी रामा के इस्तीफे की भी मांग कर रहे हैं। इस प्रदर्शन के पीछे मुख्य वजह साजान द्वीप और वजोसा-नाटो के संरक्षित तटीय क्षेत्र में प्रस्तावित एक लग्जरी पर्यटन प्रोजेक्ट बताया जा रहा है।
प्रोजेक्ट का मकसद?
जानकारी के मुताबिक, यह परियोजना जेरेड कुशनर और उनकी पत्नी इवांका ट्रंप से जुड़ी है। इसके तहत लग्जरी होटल और पर्यटन सुविधाएं बनाई जानी हैं। इसको लेकर अल्बानियाई सरकार ने बयान दिया था कि अंतरराष्ट्रीय निवेश को आकर्षित करने, नौकरियां पैदा करने और देश के पर्यटन उद्योग को मजबूत बनाने के लिए यह एक अच्छा मौका है।
Created On :  

