Pakistan Invitation: पाकिस्तान ने 'विश्व पंजाबी सम्मेलन' के लिए CM भवगंत मान को भेजा निमंत्रण, MEA ने इशारों में क्या कह दिया? जानें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के लाहौर में आयोजित 'विश्व पंजाबी सम्मेलन' में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को निमंत्रण भेजा गया है। इस निमंत्रण पर भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है। मंत्रालय ने कहा कि जब दूसरे देशों के साथ संबंधों की बात आती है, तो हमारी एक राष्ट्रीय नीति है और हम उम्मीद करते हैं कि हर कोई इसका पालन करे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'जहां तक विदेश जाने वाले गणमान्य व्यक्तियों को राजनीतिक मंजूरी देने का सवाल है, तो विदेश मंत्रालय अपनी पूरी योजना के अनुसार इसका आकलन करता है और उसी आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाती है।'
भगवंत मान के निमंत्रण पर विदेश मंत्रालय का आया बयान
उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को लेकर हमारा क्या रुख है, यह सभी के लिए बिल्कुल स्पष्ट होना चाहिए। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रमेश सिंह अरोड़ा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब विधानसभा के सदस्यों को पाकिस्तान आने का औपचारिक और मौखिक न्योता दिया है। उन्होंने बताया कि यह निमंत्रण पाकिस्तान पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज की ओर से भी दिया गया है।
यह भी पढ़े -उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय रेल मंत्री को लिखा पत्र, अनंतनाग स्टेशन पर वंदे भारत के स्थायी ठहराव की मांग की
पेरिस में हुई थी एफएटीएफ की बैठक
विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'हमने पेरिस में आयोजित एफएटीएफ (FATF) की पूर्ण बैठक और कार्य समूह की बैठकों में हिस्सा लिया। एफएटीएफ अवैध फंडिंग से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा करता है। हमने इन बैठकों में इस उद्देश्य के साथ भाग लिया कि मनी लॉन्ड्रिंग, टेरर फंडिंग और तबाही मचाने वाले हथियारों के प्रसार की फंडिंग जैसे मामलों को रोकने वाले वैश्विक नेटवर्क को और मजबूत किया जा सके।'
Created On :  


