MP News: नकुलनाथ के स्वागत होर्डिंग हटाने पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

नकुलनाथ के स्वागत होर्डिंग हटाने पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप
पूर्व सांसद नकुलनाथ के भोपाल आगमन से पहले होर्डिंग्स हटाए जाने पर कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने विरोध जताया, भोपाल नगर निगम कमिश्नर ने मामले की जानकारी नहीं होने की कही बात

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पूर्व सांसद नकुलनाथ के भोपाल आगमन और कांग्रेस के दिवाली मिलन समारोह से एक दिन पहले शहर में लगे उनके स्वागत होर्डिंग्स हटाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भोपाल नगर निगम की टीम ने शहर में लगाए गए होर्डिंग्स हटाने की कार्रवाई की, जिस पर कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने आपत्ति जताई है।

मनोज शुक्ला का आरोप है कि नगर निगम की यह कार्रवाई भाजपा नेताओं के इशारे पर की जा रही है। उन्होंने होर्डिंग्स हटाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे राजनीतिक कार्रवाई बताया।

वहीं इस मामले में भोपाल नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार का कहना है कि उन्हें होर्डिंग्स हटाए जाने की कार्रवाई के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।नकुलनाथ के भोपाल पहुंचने से पहले हुई इस कार्रवाई ने शहर में राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। अब देखना होगा कि नगर निगम इस मामले में क्या स्पष्टीकरण देता है।

Created On :  

Tags

Next Story