मौसम अपडेट: दिल्ली में बरसेंगे बादल, यूपी में गिरेगा पारा, मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में बरसेंगे बादल, यूपी में गिरेगा पारा, मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
13 नवंबर को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। यूपी में ठंडी हवाओं से तापमान गिरेगा, जबकि मध्य प्रदेश में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नवंबर का महीना चल रहा है और अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। हालांकि, देश के सभी राज्यों में अभी एक जैसा मौसम नहीं है। कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है तो कुछ इलाकों में तेज हवा चलने की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। मौसम में इस बदलाव का असर आम लोगों पर भी पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 नवंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मौसम बदल सकता है। जम्मू-कश्मीर में तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। वहीं, यूपी और बिहार में ठंडी हवाओं से ठंड बढ़ सकती है। आइए जानते हैं आज आपके राज्य में मौसम कैसा रहेगा।

दिल्ली में आज हो सकती है हल्की बारिश

आपको बता दें कि, दिल्ली में 13 नवंबर को मौसम बदला हुआ रह सकता है। आसमान में बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा ठंडी हवा भी चलेगी। हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यूपी के इन जिलों में बढ़ेगी ठंड

इसके अलावा उत्तर प्रदेश में आज से ठंडी हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। मेरठ, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, बहराइच, गोंडा, कानपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, उन्नाव, कन्नौज, सीतापुर, फर्रुखाबाद, बरेली, एटा, फिरोजाबाद, कासगंज, मैनपुरी, रामपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में तापमान नीचे जा सकता है।

इन इलाकों में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

वहीं, मध्य प्रदेश के लोगों के लिए आज मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। राज्य में बारिश को लेकर कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया गया है। भोपाल, इंदौर, नीमच, कटनी, राजगढ़, सिवनी, अनूपपुर, दमोह, विदिशा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, देवास और हरदा में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। फिलहाल इन जिलों में लोगों को बारिश से राहत मिल सकती है।

Created On :  

Tags

Next Story