चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: आम आदमी पार्टी ने 9 वार्डों के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, दिलदार सिंह गुरप्रीत और अंजू कत्याल का नाम सूची में शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। AAP की ओर से 13 नवंबर को जारी घोषणा पत्र में वार्ड नंबर 1, 21, 22, 23, 24, 25, 27, 30 और 32 के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं।
जारी सूची के मुताबिक, वार्ड नंबर 1 से दिलदार सिंह, वार्ड नंबर 21 से गुरप्रीत कौर लद्दी और वार्ड नंबर 22 से अंजू कत्याल को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, वार्ड नंबर 23 से ओंकार सिंह औलख (सनी), वार्ड नंबर 24 से कुलदीप कुमार और वार्ड नंबर 25 से राधिका ढींगरा चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावा वार्ड नंबर 27 से अजीत सिंह जिंद, वार्ड नंबर 30 से सतनाम कौर और वार्ड नंबर 32 से एडवोकेट अरुण प्रभा खुरचा को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है।
यह घोषणा आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश प्रभारी जरनैल सिंह और पार्टी अध्यक्ष विजय पाल सिंह के हस्ताक्षर से जारी की गई है। सूची जारी होने के साथ ही चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियां तेज हो गई हैं।
Created On :  
