UP News: राहुल गांधी का फोन टैप हो रहा है? अखिलेश यादव ने अमर सिंह का नाम लेकर किया बड़ा दावा!

राहुल गांधी का फोन टैप हो रहा है? अखिलेश यादव ने अमर सिंह का नाम लेकर किया बड़ा दावा!
राहुल गांधी की फोन टैपिंग के दावे पर अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अमर सिंह को याद किया और SIR, वोटर लिस्ट को लेकर बीजेपी पर सवाल उठाए हैं।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने राहुल गांधी के फोन टैपिंग वाले दावे पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि आज के समय में कुछ भी हो सकता है। टेक्नोलॉजी इतनी आगे बढ़ गई है कि किसी का फोन सुनना भी मुश्किल नहीं है। इस दौरान उन्होंने अमर सिंह को भी याद किया। अखिलेश ने कहा कि अमर सिंह ने भी पहले फोन टैपिंग की बात कही थी और बाद में उनकी बात सही साबित हुई थी। इसके अलावा उन्होंने वोटर लिस्ट और SIR को लेकर भी बीजेपी पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में वोट काटने की तैयारी की जा रही है।

फोन टैपिंग पर क्या बोले अखिलेश यादव?

लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आज के समय में कुछ भी मुमकिन है। टेक्नोलॉजी इतनी आसान हो गई है कि किसी का भी फोन सुना जा सकता है। उन्होंने अमर सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने भी फोन टैपिंग की बात कही थी और बाद में यह सच निकला था।

वोटर लिस्ट और बीजेपी पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने वोटर लिस्ट में बदलाव और SIR को लेकर बीजेपी पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कैसे पता चला कि 1 करोड़ 27 लाख हिंदू वोट कट गए हैं? चुनाव आयोग ने उन्हें यह आंकड़ा किस आधार पर दिया? अखिलेश ने कहा कि बीजेपी वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने की तैयारी कर रही है।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अपने वोट बचाने में सफल रही है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों में डर पैदा करने के लिए ऐसे बयान दिए जा रहे हैं। अखिलेश ने बिना नाम लिए योगी के बयान पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जब कोई जवाब नहीं मिला तो लोगों से भैंस चराने की बात कह दी गई। उन्होंने बीजेपी सरकार पर भेदभाव करने का आरोप भी लगाया।

Created On :  

Tags

Next Story