Asaduddin Owaisi: महाराष्ट्र में UCC को लेकर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, फडणवीस सरकार को लगाई लताड़, यूपी में अखिलेश यादव पर भी गरजे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को मीडिया से कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने यूसीसी के मुद्दे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लताड़ लगाई। इसके अलावा उन्होंने बाबरी मस्जिद मामले पर भी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को निशाने पर लिया।
ओवैसी ने कहा कि महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने ये सुनिश्चित कर चुकी है कि वो समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो प्रश्न पत्र तैयार किया है उसमें यूसीसी नहीं हिंदू सिविल फॉर्म कोड होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सर्वे में जो सवाल पूछे हैं वो ही दर्शाता है कि ये गलत है।
यह भी पढ़े -पाकिस्तान के उपचुनाव में हाफिज सईद की पार्टी को झटका, PML-N ने 13 हजार से ज्यादा वोटों से हराया
'मुस्लिमों को उनके उसूलों पर चलने से रोकने की कोशिश'
ओवैसी ने कहा कि UCC सिर्फ मुस्लिमों को उनके उसूलों पर चलने से रोकने के लिए लाया जा रहा है। AIMIM सांसद ने कहा कि मुस्लिम धर्म में शादी जन्मों-जन्मों का साथ नहीं है। UCC सिर्फ इसीलिए लाया जा रहा है कि मुसलमान को उनके धर्म के हिसाब से चलने के लिए रोक दिया जाए। इस्लाम में जितने ऑर्गेनाइज रिलिजन हैं, उसमें औरत को शादी से बाहर निकलने का खुला अधिकार है। इस्लाम में शादी एक कॉन्ट्रैक्ट है।
उन्होंने कहा कि आप की जो सच है कि अगर एक बार शादी हो गई तो कम से कम 1 साल तक रिश्ते में बने रहना है। इसीलिए मैं कहता हूं कि यह UCC नहीं हिंदू मैरिज एक्ट है। उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस के पास क्या बाबा साहब से ज्यादा दिमाग है, जो संविधान के खिलाफ जा रहे हैं।
यह भी पढ़े -पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी सरकार के बरताव को लेकर बीएसएफ से माफी मांगी
केंद्र सरकार पर लगाए ये आरोप
ओवैसी ने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पहले तो अपने वक्फ कानून लाकर हमसे हमारी मस्जिद छीनी, जमीनें छीनी। उन्होंने आगे कहा कि हिंदू धर्म में माता-पिता अपनी पूरी संपत्ति किसी एक औलाद को दे सकते हैं। इस्लाम में हमेशा नहीं कर सकते हैं। यूसीसी के जरिए मुसलमान को टारगेट करने की कोशिश हो रही है।
इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के विधायक को अखिलेश क्या जवाब देंगे। जिनके पिता बाबरी मस्जिद के दौरान जेल गए, उनको क्या जवाब देंगे। यहां के गोवंडी के विधायक अबू आजमी क्या जवाब देंगे।
Created On :  

