Pappu Yadav: 'इन्हें सनातन से कोई मतलब नहीं', ये भाजपा-आरएसएस की नाजायज...एक बार फिर पप्पू यादव ने बाबाओं को लेकर दिया विवादित बयान

इन्हें सनातन से कोई मतलब नहीं, ये भाजपा-आरएसएस की नाजायज...एक बार फिर पप्पू यादव ने बाबाओं को लेकर दिया विवादित बयान

डिजिटल डेस्क, पटना। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और बहुत ही प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज जी इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। हाल ताल में धीरेंद्र शास्त्री ने भागवान श्रीकृष्ण को लेकर एक बयान दिया था जिस पर काफी विवाद हुआ था। इसी बयान पर बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने इन दोनों बाबाओं का नाम लेते हुए विवादित टिप्पणी कर दी है।

सांसद पप्पू यादव ने सोमवार (9 नवंबर) को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉम एक्स से एक पोस्ट करते हुए दोनों को ढोंगी कर दिया। वे पहले भी बाबाओं को लेकर बयान देते रहे हैं। विवादित बयान देते हुए अपने एक्स पोस्ट में सांसद ने लिखा है, "ढोंगी शास्त्री और अनिरुद्ध जैसे बाबा भाजपा-आरएसएस की नाजायज पैदाइश हैं।"

'इन्हें सनातन से कोई मतलब नहीं'

सांसद पप्पू यादव ने कहा, "इन्हें सनातन से कोई मतलब नहीं, ये ना तो भगवान को मनाते हैं, ना गीता, रामायण, संविधान, तिरंगा और ना देश के लोकतंत्र को बस मंदिर मस्जिद की सियासत सत्ता के लिए करते हैं और ढोंगी बाबाओं से हमारे देश की सभ्यता संस्कृति का मजाक बनवाते हैं ऐसे ढोंगियों की जगह जेल है।"

सांसद पप्पू यादव ने एक और पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तारीफ की है तो वहीं सरकार पर हमला किया है। एक्स पोस्ट में लिखा है, "वर्तमान भारतीय राजनीति में त्याग की प्रतीक सोनिया गांधी जी की भावना साफ और देशहित में है। उन्होंने कभी देश को नफरत की आग में नहीं धकेला। मंदिर मस्जिद के नाम पर कत्लेआम होना, क्यों पीड़ादायक नहीं होगा? जिसकी जान जाती है, उनके परिजनों से पूछिए। अंग्रेजों की मुखबिरी करने वाली संस्कार लेकर आए लोग कहां ये समझ पाएंगे! जो भगवान को भी अपनी गंदी राजनीति के लिए नहीं छोड़ा, उन्हें कहां समझ में आएगी पीड़ा?"

Created On :  

Tags

Next Story