'ईद का मतलब त्योहार': मल्लिकार्जुन खरगे की दिवाली वाली टिप्पणियों पर कांग्रेस की सफाई, दक्खन भाषा को लेकर बताया मतलब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिवाली पर दिए गए 'खुशियों की ईद' वाले बयान पर पार्टी ने सफाई जारी की है। कांग्रेस सांसद और प्रवक्ता पवन खेड़ा का कहना है कि भाजपा बौद्धिक तौर पर दिवालिया हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे का बचाव किया है। उन्होंने इस दौरान 'ईद' का अर्थ 'त्योहार' बताया है।
कांग्रेस प्रवक्ता का कहना है कि ऐसे लोगों से किस तरह निपटा जाए, जो बौद्धिक तौर पर दिवालिया हो गए हैं। उन्होंने ईद शब्द को एक सामान्य भाषा का शब्द बताया है और इसका अर्थ त्योहार बताया है।
यह भी पढ़े -डोंगरी में आग बुझाने में 3 मिनट की जगह 45 मिनट में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, कार्रवाई की जाए- अमीन पटेल
भाषा को लेकर दी प्रतिक्रिया
समाचार एजेंसी PTI से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया, "जैसे होली का त्योहार, दिवाली का त्योहार होता है, उसी तरह से अगर आप बात करें दक्खन की भाषा की, जहां से मल्लिकार्जुन खरगे आते हैं और जहां दक्खनी भाषा बोली जाती है, अगर वे समझते कि दक्खनी भाषा कैसी बोली जाती है, तब उन्हें ये समझ में आ जाता कि उन्होंने असल में क्या कहा है, लेकिन इस पार्टी की मानसिक संकीर्णता को देखिए कि वो इसे लेकर बैठे हैं।"
BJP पर कसा तंज
कांग्रेस प्रवक्ता ने बातचीत में बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा, "क्या BJP में किसी के पास भी कोई डिक्शनरी है? मुझे यकीन है कि उनके पास नहीं होगी, लेकिन उनके पास मोबाइल तो है, क्या वे गूगल करके ईद का मतलब जान सकते हैं। ईद का मतलब त्योहार होता है, जैसे दिवाली का त्योहार और होली का त्योहार होता है, वैसे ही ईद का मतलब त्योहार होता है। मल्लिकार्जुन खरगे का कहने का यही मतलब था, लेकिन सरकार में बैठे ये अशिक्षित, अज्ञानी और बेवकूफ लोग इसका मतलब कभी नहीं समझ पाएंगे।"
यह भी पढ़े -'बंगाल में सिर्फ मंदिर ही क्यों?', 1000 करोड़ के ऐलान पर अधीर रंजन ने शुभेंदु सरकार को घेरा
राहुल गांधी के बहस वाले बयान पर क्या कहा?
पवन खेड़ा का कहना है, "मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण और कांग्रेस के बयानों पर अपना समय बर्बाद करने के बजाय उन्हें अपना आधा समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पढ़ाने और उन्हें राहुल गांधी के साथ होने वाली बहस के लिए तैयार करने में लगाना चाहिए, क्योंकि वो बहस देखने लायक होगी।"
इसके साथ ही कांग्रेस नेता से सवाल पूछा गया कि क्या सच में दोनों नेताओं की बहस होने वाली है। इस पर उन्होंने कहा, "उन्हें करना ही होगा। क्या वे राहुल गांधी के साथ बहस करने से इतने डरते हैं? अगर ऐसा है, तो उन्हें साफ-साफ कह देना चाहिए कि हम डरपोक हैं और राहुल गांधी के साथ बहस नहीं कर सकते हैं।"
Created On :  
