MP News: अधिरंजन चौधरी के बयान पर रामेश्वर शर्मा का पलटवार, बोले- मंदिरों में फिर गूंजेंगी घंटियां, शिखरों पर लहराएगा ध्वज

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बंगाल सरकार ने मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए करीब ₹1000 करोड़ तय किए हैं, रामेश्वर शर्मा ने इसका स्वागत करते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुबेन्धु अधिकारी सरकार को बधाई व साधुवाद दिया।
यह भी पढ़े -दिया मिर्जा वीडियो मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, कहा - 'भारत धर्मनिरपेक्ष देश', BMC को दिया दोबारा अपलोड करने का आदेश
उन्होंने कहा कि पिछले 30–40 वर्षों में कांग्रेस, कम्युनिस्टों और तृणमूल शासन के दौरान हिंदू मंदिरों के साथ ज्यादती हुई, जमीनों पर कब्जे किए गए और कई मंदिरों को नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि मंदिरों का जीर्णोद्धार बंगाल की मूल संस्कृति और सभ्यता के अनुरूप है।
यह भी पढ़े -भोपाल में BJP की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, जेपी नड्डा बोले- 'कांग्रेस को जनता 20-30 साल तक सत्ता नहीं देगी'
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल वह पावन भूमि है जिसने देश को राष्ट्रगीत वंदे मातरम् दिया, जहां स्वामी विवेकानंद, रामकृष्ण परमहंस, रवींद्रनाथ टैगोर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसी महान विभूतियां हुईं। गंगा और मां काली के तट से मंदिरों के पुनरुद्धार की यह घोषणा देश के लिए एक नई प्रेरणा है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आंधी-तूफान के बावजूद भगवान जगन्नाथ का ध्वज हमेशा फहराता है, उसी तरह सभी मंदिरों के शिखरों पर ध्वज फहराया जाएगा और मंदिरों में घंटियां गूंजेंगी।
Created On :  

