MP News: आग का गोला बनी तीन मंजिला इमारत, दो माह के मासूम सहित छह लोगों की दर्दनाक मौत, कटनी में बड़ा हादसा

आग का गोला बनी तीन मंजिला इमारत, दो माह के मासूम सहित छह लोगों की दर्दनाक मौत, कटनी में बड़ा हादसा
कटनी के बरही में देर रात तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई है। हादसे में दो माह के मासूम समेत अग्रवाल परिवार के छह सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई है।

डिजिटल डेस्क, कटनी। कटनी जिले के बरही में एक अग्निकांड में अग्रवाल परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई। रात करीब 12 बजे पूरन अग्रवाल एवं रितेश अग्रवाल की क्राकरी दुकान में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इस भयावह हादसे में 77 वर्षीय पूरन अग्रवाल, उनकी पत्नी चंद्रकला (74), बहू पूनम, नातिन आर्या (14), अन्वी (6) और महज दो माह के मासूम सहित परिवार के छह सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई।

परिवार का दर्दनाक अंत

रातभर आग की लपटों से घिरी इमारत के भीतर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे परिवार को बचाने की कोशिशें चलती रहीं। सुबह करीब 4:30 बजे 77 वर्षीय पूरन अग्रवाल को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। इसके बाद सुबह करीब 6:30 बजे जेसीबी की मदद से दीवार तोड़कर परिवार के अन्य पांच सदस्यों को बाहर निकाला गया। इनमें दो माह का मासूम भी शामिल था।

Created On :  

Tags

Next Story