MP Winter Session 2026: MP विधानसभा का शीतकालीन सत्र घोषित, पांच दिन तक चलेगी सदन की कार्यवाही

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीखों का ऐलान हो गया है। 16वीं विधानसभा का 12वां सत्र 7 दिसंबर से शुरू होकर 11 दिसंबर 2026 तक चलेगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने सत्र की अधिसूचना और बैठक की समयसारणी जारी कर दी है। खास बात यह है कि पांच दिनों तक चलने वाले इस सत्र में एक भी दिन अवकाश नहीं रहेगा।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने संविधान के अनुच्छेद 174 के खंड (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए विधानसभा का सत्र बुलाया है। जारी आदेश के अनुसार, सत्र की पहली बैठक सोमवार, 7 दिसंबर 2026 को सुबह 11 बजे होने वाली है। राज्यपाल का आदेश 5 नवंबर को जारी हुआ, जबकि विधानसभा सचिवालय की ओर से इसकी अधिसूचना 6 नवंबर को जारी की गई है।
पांच दिन का पूरा कार्यक्रम जारी
विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी बैठक की अधिसूचना के अनुसार, सत्र के सभी पांच दिनों में प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्य होंगे। अंतिम दिन यानी 11 दिसंबर को अशासकीय कार्य भी रखा गया है।
सत्र का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा
- 7 दिसंबर, सोमवार: प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्य।
- 8 दिसंबर, मंगलवार: प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्य।
- 9 दिसंबर, बुधवार: प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्य।
- 10 दिसंबर, गुरुवार: प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्य।
- 11 दिसंबर, शुक्रवार: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य (डेढ़ बजे तक) और अशासकीय कार्य।
यह भी पढ़े -मौसम का बड़ा अलर्ट! MP के 16 जिलों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली का क्या हाल?
अरविंद शर्मा ने जारी की अधिसूचना
विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष के आदेश के बाद सत्र की बैठक की अधिसूचना जारी की है। इसके साथ ही राज्यपाल के आदेश की प्रतिलिपि विधानसभा के सभी सदस्यों, मध्य प्रदेश शासन के संबंधित विभागों और अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है।
पांच दिन चलेगी विधानसभा की कार्यवाही
शीतकालीन सत्र के दौरान लगातार पांच दिनों तक सदन की कार्यवाही प्रस्तावित है। सभी बैठकों में प्रश्नोत्तर काल और शासकीय कार्य निर्धारित किए गए हैं। वहीं, अंतिम दिन अशासकीय कार्यों के लिए भी समय रखा गया है। अब सत्र के दौरान सदन में प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।
यह भी पढ़े -2 लाख सफाई कर्मियों के हक की लड़ाई, दिवाली पर गंदगी को लेकर कांग्रेस का हमला
Created On :  
