मध्य प्रदेश न्यूज: भाजपा संगठन में डॉ. निशांत खरे का बढ़ा कद, प्रदेश कार्यालय प्रभारी की मिली जिम्मेदारी

भाजपा संगठन में डॉ. निशांत खरे का बढ़ा कद, प्रदेश कार्यालय प्रभारी की मिली जिम्मेदारी
मध्य प्रदेश के बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अतिरिक्त प्रदेश कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अतिरिक्त प्रदेश कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया है। इस संबंध में एमपी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने आदेश जारी किया है। उनके नियुक्ति पत्र के अनुसार डॉ. खरे को प्रदेश कार्यालय प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। वे प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

इंदौर निवासी डॉ. निशांत खरे पेशे से प्लास्टिक सर्जन हैं। उन्होंने MBBS, MS (General Surgery) एवं MCh (Plastic Surgery) की शैक्षणिक योग्यता प्राप्त की है। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र की उच्च शिक्षा मुंबई से हासिल की है। चिकित्सा के साथ-साथ वे लंबे समय से सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे हैं।

डॉ. खरे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वे मध्य प्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा के प्रदेश प्रभारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे भाजपा मध्य प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ग्वालियर संभाग प्रभारी के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।

अब पार्टी ने उन्हें प्रदेश कार्यालय प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति प्रदेश संगठन की ओर से जारी आदेश के तहत की गई है।

यह भी पढ़े -सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

Created On :  

Tags

Next Story