AMU Student Union Election: AMU छात्र संघ चुनाव में किसने मारी बाजी? 22 हजार छात्रों ने चुने अपने नए नेता, कौन बना अध्यक्ष?

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस चुनाव में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया। गुरुवार रात को सभी उम्मीदवारों ने अपनी आखिरी स्पीच दी थी। इसमें उन्होंने छात्रों के सामने अपनी बातें और चुनाव से जुड़े मुद्दे रखे। इसके बाद शुक्रवार को वोटिंग कराई गई। यूनिवर्सिटी में कुल 13 जगहों पर वोट डाले गए। करीब 22,000 छात्र-छात्राओं ने अपने पसंद के उम्मीदवार को वोट दिया। वोटिंग खत्म होने के बाद शाम को मतगणना शुरू हुई।
यह भी पढ़े -'हरियाणा का चौराहा बताओ, मेरा युवा मोर्चा अध्यक्ष करेगा चर्चा', राहुल गांधी की चुनौती पर अमित शाह का जवाब
नोमान अशरफ बने अध्यक्ष
अध्यक्ष पद के लिए नोमान अशरफ ने जीत हासिल की है। उन्हें कुल 7,797 वोट मिले हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी मोहम्मद इंतखाब को पीछे छोड़ दिया। इस तरह वह नए छात्र संघ अध्यक्ष बन गए हैं।
नशरा नईम ने बनाया नया रिकॉर्ड
उपाध्यक्ष पद पर लॉ की छात्रा नशरा नईम ने जीत हासिल की है। वह फ्रेटरनिटी मूवमेंट की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की सदस्य भी हैं। इस जीत के साथ वह यूनिवर्सिटी की पहली महिला छात्र संघ उपाध्यक्ष बन गई हैं।
मोहम्मद हमदान बने सचिव
मोहम्मद हमदान को छात्र संघ का नया सचिव चुना गया है। करीब 8 साल बाद यूनिवर्सिटी को अपनी छात्र संघ टीम मिली है। अब छात्र संघ अध्यक्ष के कार्यालय पर लगे ताले भी खुलेंगे। इससे छात्रों की कई पुरानी मांगों को फिर से उठाने का रास्ता खुलेगा।
यह भी पढ़े -INDIA गठबंधन की रैली पर BJP का तंज, संबित पात्रा बोले - पूरी तरह समय की बर्बादी; 10 लाख की भीड़ के दावे पर उठाए सवाल
भाषण के आधार पर भी होता है फैसला
मालूम हो कि, एएमयू में चुनाव का तरीका थोड़ा अलग है। यहां अच्छी स्पीच देने वाले उम्मीदवार को खास माना जाता है। गुरुवार रात को सभी प्रत्याशियों ने अपनी आखिरी स्पीच दी। इस दौरान उन्होंने छात्रों से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसके बाद शुक्रवार को मतदान हुआ।
13 जगहों पर हुई वोटिंग
बताया जा रहा है कि, चुनाव के लिए यूनिवर्सिटी में 13 मतदान केंद्र बनाए गए थे। यहां 5 नवंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले गए। इस दौरान करीब 22 हजार छात्रों ने मतदान किया। वोट देने के लिए पांच अलग-अलग रंगों की पर्चियों का इस्तेमाल किया गया। शाम 7 बजे से एनआरएससी क्लब में वोटों की गिनती शुरू हुई।
तीन बड़े पदों के लिए हुआ चुनाव
आपको बता दें कि, छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 9 उम्मीदवार मैदान में थे। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए 7 और सचिव पद के लिए 3 छात्रों ने चुनाव लड़ा। नतीजे आने के बाद यूनिवर्सिटी को नई छात्र संघ टीम मिल गई। बता दें कि चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्र कई दिनों तक प्रदर्शन भी कर चुके थे।
Created On :  

