Priyanka Chaturvedi: यूपी चुनाव तक समय काटना चाहती है मोदी सरकार, UGC नियमों पर प्रियंका चतुर्वेदी का भाजपा पर तीखा हमला

यूपी चुनाव तक समय काटना चाहती है मोदी सरकार, UGC नियमों पर प्रियंका चतुर्वेदी का भाजपा पर तीखा हमला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। केंद्र सरकार द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नियमों में बदलाव करने का मुख्य उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों में होने वाले जातिगत भेदभाव को रोकना है। सत्तापक्ष बदलाव किए गए यूजीसी नियमों की समीक्षा करने के लिए एक स्पेशल कमेटी का गठन कर रही है। इसी बीच उद्धव ठाकरे गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा उत्तर-प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा डर गई है इसलिए ऐसी बातें कर रही है।

शिवसेना (UBT) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''उत्तर प्रदेश के इलेक्शन के नतीजे से डर कर यह तर्क सुप्रीम कोर्ट में सरकार की तरफ से दिया जा रहा है, अब तक खामोश बैठे थे, गाइडलाइनस लागू करने को तैयार थे, सुप्रीम कोर्ट ने उसपर स्टे लगाने के बावजूद इतना समय लिया यह बताने को कि एक समिति गठित होगी।''

पूरा समाज इस दोगले रवैये को भूलेगा नहीं- प्रियंका

उन्होंने आगे सवाल उठाते हुए लिखा, ''अब तक समिति क्यों नहीं बनी? अब तक क्यों सरकार इसपर खामोश क्यों रही? अब समिति का आश्वासन देकर क्या बरगलाने का काम हो रहा है? बहुत देर कर दी जनाब आते आते, पूरा समाज इस दोगले रवैये को भूलेगा नहीं।''

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि सरकार स्टूडेंट्स की चिंताओं का समाधान करने के उपायों पर विचार कर रही है। चीफ जस्टिस ने हर स्टूडेंट्स के हितों की रक्षा करने की आवश्यकता पर जोर दिया और याचिकाओं पर सुनवाई चार हफ्ते के लिए स्थगित कर दी।

Created On :  

Tags

Next Story