SIR Controversy: PM मोदी और राहुल गांधी के बीच डिबेट वाले मुद्दे पर सियासत तेज, असम CM ने भी घेरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डिबेट की चुनौती दी थी। इसके बाद उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बीजेपी पर हमला करते हुए 21 सेकंड की एक क्लिप साझा की है। इसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल दिखाई दे रहे हैं। साथ ही बैकग्राउंड में 'कहीं नहीं जाएंगे मोदी' का ऑडियो भी सुनाई दे रहा है।
यह भी पढ़े -'सुबह 11 बजे ही आती थी शराब की बदबू' राहुल गांधी का CM भगवंत मान पर बड़ा हमला, अमित शाह को भी घेरा
कैप्शन में क्या लिखा?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कैप्शन में लिखा, "मोदी जी कहीं नहीं जाएंगे, बस डिबेट में आएंगे। 73 फीसदी युवाओं ने बुलाया है।" इसके कुछ ही घंटे पहले उन्होंने पंजाब में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान भी उन्होंने खुली बहस की चुनौती दोहराई। उन्होंने कांग्रेस को देशद्रोही कहे जाने के मुद्दे पर भी सवाल उठाए।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दावा करते हुए कहा कि वह पांच मिनट के भीतर यह भी साबित कर सकते हैं कि प्रधानमंत्री इस 'टैग' के लिए सही मायने में फिट बैठते हैं। उन्होंने आगे कहा, "कहीं भी आइए, मेरे साथ बैठिए और बहस कीजिए। मैं पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि मोदी देशद्रोही हैं।"
केंद्र सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने SIR पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने वाले बीजेपी के बयान पर कहा, "वे कहते हैं कि संसद में चर्चा करें, लेकिन आप मेरा माइक बंद कर देते हैं। आप मुझे बोलने नहीं देते।"
यह भी पढ़े -SIR के मुद्दे पर केंद्र सरकार बुलाएगी विशेष सत्र, अमित शाह बोले सदन में चर्चा के लिए तैयार
मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में बयान दिया था कि सरकार SIR के मुद्दे पर संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए तैयार है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष को भी बहस में शामिल होने की चुनौती दी थी।
असम CM ने राहुल गांधी को लेकर दी प्रतिक्रिया
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सवाल किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सड़कों पर बहस क्यों करना चाहते हैं, संसद में क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि इस तरह की चर्चाओं के लिए निर्वाचित प्रतिनिधियों का सदन ही उचित मंच है।
Created On :  

