नेहा बोरा की बढ़ी मुश्किलें: पुजारियों पर दिए गए बयान पर चौतरफा घिरीं नेहा बोरा, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

पुजारियों पर दिए गए बयान पर चौतरफा घिरीं नेहा बोरा, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के द्वारा पुजारिओं पर दिए गए बयान से सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है। नेहा के बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने आपत्ति जताई है। इसके साथ ही इस मामले में उनके खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। दिल्ली हाई कोर्ट में महिला वकील अमिता सचदेवा ने ये औपचारिक शिकायत नई दिल्ली के संसद मार्ग थाने में SHO को दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि नेहा ने जो कहा कि ब्राह्मणवादी व्यवस्था में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं क्योंकि मंदिरों के अंदर पुजारी महिलाओं का यौन शोषण करते हैं। उनके इस बयान से धार्मिक समुदाय की छवि प्रभावित हो सकती हैं।

शिकायतर्ता ने शिकायत में क्या लिखा?

नेहा के खिलाफ जो शिकायत दर्ज की गई है उसमें कहा गया कि ऐसे बयानों से दो समुदायों के बीच मनमुटाव बढ़ने और सामाजिक तालमेल बिगड़ सकता है। शिकायतकर्ता ने ये भी कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी संवैधानिक अधिकार है लेकिन यह असीमित नहीं है। साथ ही मांग की गई कि बयान की जांच की जाए और कानून के मुताबिक कार्रवाई हो।

नेहा बोरा के बयान के जरिए बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि AISA अध्यक्ष नेहा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से प्रेरित हैं। ये राहुल के पूरे इकोसिस्टम में मौजूद हिंदू-विरोधी मानसिकता को उजागर करता है।

विश्व हिंदू परिषद के ज्वाइंट सेक्रेटरी सुरेंद्र जैन ने कहा, "नेहा बोरा एक व्यक्ति का नाम नहीं है, ये नाम है उन अराजक तत्वों का जो भारत की मजबूती नहीं देखना चाहते। भारत का विखंडन चाहते हैं। इसलिए कभी नॉर्थ ईस्ट को भारत से अलग करने की बात करते हैं, कभी कहते हैं कि जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है। दुर्भाग्य से ऐसे ही लोगों को राहुल गांधी अपनी पोस्टर गर्ल के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं। नेहा बोरा और राहुल गांधी एक जैसी विचारों के हैं, केवल दोनों के स्वर अलग हैं।"

Created On :  

Tags

Next Story